Jio ने पेश किए दो हैप्‍पी न्‍यू ईयर प्‍लान, जानें आपके लिए कौन सा बेहतर

Recommended Video

    Jio ने Launch किया Happy New Year Plan, जानें क्या हैं ख़ास | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने कुछ नए ऑफर लॉन्च किए हैं, जिन्हें जियो हैप्पी न्यू ऑफर नाम दिया गया है। जियो के ये प्लान एयरटेल और वोडाफोन को टक्कर देने के लिहाज से लॉन्च किए गए हैं। जियो 199 के पैक में अपने यूजर्स रोजाना 1.2 जीबी डेटा देगा। अभी तक ज्यादातर कंपनियां रोजाना 1 जीबी डाटा हर रोज देती रही हैं। जियो इससे आगे जाते हुए 1.2 जीबी डाटा रोज देगा।

    299 में 56 जीबी डाटा

    299 में 56 जीबी डाटा

    199 के प्लान में 28 दिन तक रोजाना 1.2 जीबी डाटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज की सुविधा भी फ्री मिलेगी। JIO के 299 रुपए के प्लान में यूजर को रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज की भी सुविधा मिलेगी। इसकी वैधता भी 28 दिन की ही है। रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट अनलिमिटेड चलता रहेगा लेकिन स्पीड कम होकर 64kbps रह जाएगी।

    399 में 70 दिन तक अनलिमिडेट डाटा

    399 में 70 दिन तक अनलिमिडेट डाटा

    149 रिचार्ज में जियो 28 दिन तक अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। इस पैक में यूजर को रोजाना हाई स्पीड का केवल 0.15GB डेटा ही मिलेगा। रोजाना की स्पीड खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी। 399 के रिचार्ज में 70 दिन तक अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

    नए साल पर आईडिया का खास पैक

    नए साल पर आईडिया का खास पैक

    नए साल पर आईडिया भी 199 रुपए के साथ आया है। इस पैक में 28 दिन तक रोजाना 1GB डेटा मिलेगा। आईडिया सेलुलर ने जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए नया ऑफर पेश किया है। 199 रुपए के इस पैक में 28 जीबी डाटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी होगी। इस पैक को लेने वाला कस्टमर को रोजाना 100 मैसेज भी मिलेंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+