इन शहरों में 3 महीने बिल्कुल FREE मिलेगी Jio की यह सर्विस
नई दिल्ली। रिलायंस गीगाफाइबर का इतंजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जियो गीगाफाइबर FTTH ब्रॉडबैंड सर्विस की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। पहले ही तय हो चुका है कि कंपनी उन शहरों में सबसे जल्दी सर्विस शुरू करेगी, जहां सबसे ज्यादा आवेदन किए जाएंगे। इस शर्त के मुताबिक ऐसे शहरों का चयन कर लिया गया है, जहां जल्द ही जियो गीगाफाइबर की सेवा मिलने लगेगी। आपको बता दें कि ये सर्विस पहले 3 महीने बिल्कुल फ्री होगी।

3 महीने फ्री होगी जियो की ये सर्विस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जियो गीगाफाइबर की सर्विस तीन महीने तक बिल्कुल फ्री होगी। कंपनी सभी यूजर्स को जियो गीगाफाइबर कनेक्शन पर शुरु के 3 महीने 100 जीबी डेटा बिल्कुल मुफ्त देगी। आपको बता दें कि रिलायंस की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।

सबसे पहले इन शहरों को मिलेगी सेवा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो गीगाफाइबर की सेवा सबसे की शुरुआत सबसे पहले 29 शहरों में हो सकती है। सबसे पहले बेंगलुरु, चेन्नई, रांची, पुणे, इंदौर, ठाणे, भोपाल, लखनऊ, कानपुर, पटना, इलाहाबाद, रायपुर, नागपुर, गाजियाबाद, लुधियाना, मदुरै, नासिक, फरीदाबाद, कोयंबटूर, गुवाहाटी, आगरा, मेरठ, राजकोट, श्रीनगर, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर, कोटा और सोलापुर को ये सेवा मिलने की उम्मीद है। इन शहरों में सबसे ज्यादा आवेदन किए गए, इसलिए इन शहरों में सबसे पहले गीगाफाइबर की सर्विस मिलने की उम्मीद है।

क्या है प्लान
आपको बता दें कि आप 500 रुपए खर्च कर रिलायंस जियो गीगाफाइबर की सर्विस ले सकते हैं। इसके साथ ही जियो गीगाफाइबर के लिए यूजर्स को 4,500 रुपए का रिफंडेबल अमाउंट भी जमा करना होगा।साथ ही इसका बेस प्लान 50 एमबीपीएस की स्पीड से साथ आएगा, जिसमें यूजर्स को 300 जीबी डेटा हर महीने मिलेगा। हालांकि इसे लेकर कंपनी की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है। जियो गीगाफाइबर 100 जीबी कॉम्प्लिमेंटरी डेटा हर महीने देगा। ये डेटा 100 एमबीपीएस की स्पीड से मिलेगा। बता दें कि ये कॉम्प्लिमेंटरी डेटा केवल पहले तीन महीनों के लिए होगा, जो जियो गीगाफाइबर का प्रीव्यू ऑफर होगा।












Click it and Unblock the Notifications