Jio Financial Services की शेयर बाजार में हुई लिस्टिंग, 262 रुपए पर हुआ लिस्ट, NSE पर लगा लोवर सर्किट

Jio Financial Services : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले महीने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को RIL से डीमर्ज कर दिया था। इसके बाद अब इस शेयर की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आज जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग पूरी हो गई। इसे बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट किया गया है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर बीएसई पर 262 रुपए पर लिस्ट हुआ है। अहम बात यह है कि शुरुआत के 10 दिन में इसमे सिर्फ टी ग्रुप सेगमेंट ही कारोबार करेगा, यानि इसमे इंट्राडे ट्रेडिंग फिलहाल के लिए संभव नहीं है।

jio financial services

यही नहीं शेयर में 5 फीसदी अपर और 5 फीसदी लोवर सर्किट लगाई गई है ताकि शेयर के दाम एकदम से ना बढ़ें और बड़ी तेजी को रोका जा सके। बीएसई पर यह शेयर 262 रुपए के दाम लिस्ट हुआ था, जोकि डिस्कवर्ड दाम के लगभग बराबर है जिसे 261.85 रुपए रखा गया था।

बीएसई पर स्टॉक 251.75 के दाम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं एनएसई पर यह 4.95 फीसदी की गिरावट के साथ 248.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। शेयर में 5 फीसदी का लोवर सर्किट लगा है।

लिस्टिंग के मौके पर बोलते हुए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन केवी कामथ ने कहा कि भारतीय बाजार में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज अहम भूमिका निभाएगा। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में वो सभी क्षमताएं हैं जिसकी भारत को जरूरत है।

बता दें कि जिन लोगों के पास 20 जुलाई तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर हैं उनके डीमैट अकाउंट में 1:1 के अनुपात से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर जोड़े गए हैं। ऐसे में जिसके पास भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर हैं उन्हें जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के उतने ही शेयर मिले हैं।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के स्टॉक के लिस्ट होने का असर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर भी देखने को मिला है. रिलायंस के के शेयर में 1.32 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर में 1.32 फीसदी की गिरावट आई है और फिहला 2523 रुपए के दाम पर ट्रेड कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+