वोडाफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर,कंपनी ने प्लान में किया बदलाव, अब हर दिन मिलेगा 2.8GB डेटा

नई दिल्ली। अगर आप वोडाफोन के कस्टमर हैं तो ये खबर आपके लिए गुड न्यूज है। जियो इफेक्ट के चक्कर में कंपनी ने अपने प्लान में बदलाव किया है। इस प्लान में बदलाव के बाद अब आपको पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी और रिचार्ज प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया गया है,लेकिन कंपनी ने डेटा लिमिट बढ़ा दी है।

वोडाफोन ने अपने अनलिमिटेड प्रीपेड पैक को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए ये बदलाव किया है। कंपनी की ओर से चुनिंदा ग्राहकों को इस प्रीपेड पैक में पहले की तुलना में दोगुना डेटा दिया जा रहा है। एयरटेल की तरह वोडाफोन ने भी अपने खास यूजर्स को ये ऑफर दिया है।

वोडाफोन के प्लान में बदलाव

वोडाफोन के प्लान में बदलाव

वोडाफोन के प्रीपेड प्लान 199 रु में बदलाव किया है। कंपनी ने इस रिचार्ज प्लान में अब यूज़र को हर दिन पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा। वोडाफोन के 199 रुपए वाले प्लान में अब यूजर्स को रोजाना 2.8 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिल रहा है। प्लान की वैधतता पहले की तरह 28 दिनों की है। इस प्लान में अब आपको कुल 78.4 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की भी सुविधा है।

 जियो-एयरटेल के चक्कर में बदलाव

जियो-एयरटेल के चक्कर में बदलाव

वोडाफोन ने रिलायंस जियो और एयरटेल से मिल रही चुनौती के चक्कर में अपने 199 रुपये के प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। कंपनी ने अब इस प्लान में डेटा लिमिट को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। हालांकि वोडाफोन के इस प्लान का लाभ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के यूजर्स नहीं ले सकेंगे।

 वोडाफोन के प्लान क्या है खास?

वोडाफोन के प्लान क्या है खास?

वोडाफोन के इस प्लाव में आपको 2.8 जीबी डेटा मिलेगा, जबकि कि पहले 1.4 जीबी मिल रहा था। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। आप रोजाना 250 मिनट और हफ्ते में 1000 मिनट तक कॉलिंग कर सकते हैं। हालांकि इस प्लान से SMS की सुविधा हटा ली गई है। अब आपको फ्री एसएमएस भेजने की सुविधा नहीं मिलेगी। कंपनी ने इस प्लान को जियो 198 रुपए के प्लान और एयरटेल के 199 रुपए के प्लान को टक्कर देने के लिए बदला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+