वोडाफोन का धांसू ऑफर, सिर्फ 6 रुपये में अनलिमिटेड 4जी डाटा!
रिलायंस जियो के बढ़ते ग्राहकों को देखते हुए वोडाफोन इंडिया ने भी खास कदम उठाते हुए ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की है।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के असर से दूसरी टेलीकॉम कंपनियां अभी भी परेशान हैं, यही वजह है कि जियो से टक्कर के लिए ये कंपनियां खास प्लान के जरिए ग्राहकों को लुभाने की कवायद में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में वोडाफोन इंडिया खास प्लान लेकर आया है।
वोडाफोन का खास ऑफर
वोडाफोन इंडिया का ये खास प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। ये एक रिचार्ज पैक है जिसके जरिए ग्राहकों को 6 रुपये से कम में एक घंटे अनलिमिटेड 3जी/4जी डाटा का फायदा मिलेगा। रिलायंस जियो में जहां एक जीबी 4जी डाटा 10 रुपये/दिन के हिसाब से मिलता है।

प्रीपेड ग्राहकों के लिए खास सुपरनाइट पैक
रिलायंस जियो के बढ़ते ग्राहकों को देखते हुए वोडाफोन इंडिया ने भी खास कदम उठाते हुए ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की है। वोडाफोन इंडिया प्रीपेड ग्राहकों के लिए खास सुपरनाइट पैक लाया है, जिसमें महज 29 रुपये के रिचार्ज पर ग्राहकों को रात 1 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड 3जी/4जी (सर्कल या डिवाइस पर निर्भर) डाटा मिलेगा।

रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए खास प्लान
इस प्लान पर नजर डालें तो ग्राहकों को महज 6 रुपये में 1 घंटे अनलिमिटेड डाटा का फायदा मिलेगा। वोडाफोन की ओर से इस संदर्भ में बताया गया कि इस खास पैक की कीमत सर्कल के हिसाब से तय होगी।

29 रुपये का खास रिचार्ज पैक
वोडाफोन का खास सुपरनाइट पैक कभी रिचार्ज कराया जा सकता है, 29 रुपये के इस रिचार्ज पैक कभी भी खरीदा जाए लेकिन इसका इस्तेमाल ग्राहकों को रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक ही करना होगा। इस पैक को डिजिटल चैनल, ऑफलाइन स्टोर और *444*4# यूएसएसडी कोड के जरिए रिचार्ज किया जा सकता है।

ग्राहकों को लुभाने के लिए वोडाफोन का दांव
वोडाफोन इंडिया की ओर से इस खास पैक के बारे में बताया गया कि सुपरनाइट पैक के जरिए ग्राहक हर रात अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। उनके रिचार्ज की भी कोई सीमा नहीं है और उन्हें 6 रुपये प्रति घंटे में ही डाटा इस्तेमाल करने का फायदा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications