Jio, एयरटेल, आइडिया सबको पछाड़कर ये कंपनी दे रही है 197 रू में रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल

नई दिल्ली। जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया जैसी तमाम टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बनाए रखने और नए कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए ताबड़तोड़ प्लान पेश कर रही है। टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर और डेटा वॉर चल रहा है, लेकिन तमाम कंपनियों को टक्कर देने के लिए महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड (MTNL) ने धमाकेदार प्लान पेश किया है। एमटीएनएल के इस प्लान के सामने बाकी कंपनियों के प्लान को कड़ी टक्कर मिल रही है। आइए आपको इस प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।

एमटीएनएल का धमाकेदार प्लान

एमटीएनएल का धमाकेदार प्लान

एनटीएनएल ने 197 रुपए में प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। आपको इस प्लान के तहत 28 दिनों के लिए रोजाना 2जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि ये प्लान सिर्फ दिल्ली और मुंबई के उपभोक्ताओं के लिए है।

 प्लान के साथ शर्तें

प्लान के साथ शर्तें

आपको बता दें कि एमटीएनएल के इस प्लान के साथ कुछ शर्तें भी है। जैसे ये प्लान सिर्फ दिल्ली और मुंबई के लोगों के लिए है। इस प्लान में आपको 4G स्पीड नहीं मिलेगी। प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग की बात कही गई है, लेकिन ये अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ अपने नेटवर्क पर ही मिलेगी।

जियो, एयरटेल के प्लान को कड़ी टक्कर

जियो, एयरटेल के प्लान को कड़ी टक्कर

एमटीएनएल के इस प्लान ने जियो, आइडिया, एयरटेल और वोडाफोन के टैरिफ को कड़ी टक्कर दी है। इसी कीमत में जियो का 198 रुपए का प्लान है, जिसमें आपको 2 जीबी 4जी डेटा मिलता है, प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिल रही है। वहीं एयरटेल के 199 रुके प्लान में आपको रोजाना 1.4 जीबी 4जी डेटाके साथ-साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ-साथ फ्री रोमिंग भी मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+