Jio इफेक्ट: BSNL का धमाकेदार प्लान, पहले से 5 गुना अधिक डेटा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की वजह से कई कंपनियों को अपने प्लान या तो सस्ते करने पड़े हैं या फिर उसे अपग्रेड कर डेटा बढ़ाना पड़ा है। इसी दौरान अब सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने प्लान में बड़ा बदलाव किया है। जियो से मिल रही चुनौती के बाद बीएसएनएल ने अपने प्लान में बड़ा बदलाव किया है। बीएसएनएल के इस प्लान में अब आपको पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा। बीएसएनएल के 699 रुपए वाले प्लान को कंपनी ने रिवाइज किया है और अब इस प्लान में आपको 5 गुना ज्यादा डेटा मिलेगा।

 BSNL के प्लान में बदलाव

BSNL के प्लान में बदलाव

रिलायंस जियो गीगा फाइबर के मुकाबले BSNL ने अपना 699 रुपए वाला प्‍लान रिवाइज किया है। इस प्लान में अब आपको 700 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट पहले से 5 गुना अधिक होगी। इतना ही नहीं इस प्लान में आपको पहले से ज्यादा स्‍पीड भी मिलेगी। बीएसएनएल के ग्राहकों 20 Mbps डेटा मिलेगा। यहां आपको बता दें कि ये प्लान कंपनी ने चेन्नई सर्किल के लिए पेश किया है।

 जियो के किस प्लान से है टक्कर

जियो के किस प्लान से है टक्कर

बीएसएनएल ने जियो के प्लान से मिल रही चुनौती के बाद अपने प्लान को अपग्रेड किया है। आपको बता दें कि Jio GigaFiber का रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त 2018 से शुरू हो चुका है और दिवाली तक ये सर्विस शुरू हो जाएगी। जियो के मुताबि जियो गीगा फाइबर की शुरुआत उन शहरों से होगी, जहां सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए गए होंगे। जियो की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक गीगा फाइबर के प्रीव्यू ऑफर के तहत यूजर्स को 100 Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी, इस प्लान में यूजर्स को हर महीने 100 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसके साथ-साथ 100 जीबी डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स को एडिशनल डाटा का भी ऑफर मिलेगा

 ब्रॉडबैंड सर्विस में जियो का धमाका

ब्रॉडबैंड सर्विस में जियो का धमाका

मीडिया रिपोर्ट की माने तो अपने प्लान से जियो गीगाफाइबर धमाका करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स को एक 1.1TB डेटा मुफ्त मिलेगा। प्लान में यूजर्स को 100GB के साथ 40 जीबी टॉप-अप मिलेगा। यूजर टॉप-अप के जरिए एक महीने 25 बार डाटा जोड़ सकता है। जियो फिलहाल मॉडल की टेस्टिंग कर रही है। यहां आपको बता दें कि जियो गीगाफाइबर के प्लान को लेकर रिलायंस की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स इस तरह के प्लान को लेकर दावा कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+