JIO 20 % कम कीमत पर लॉन्च कर सकता है जियो एयर फाइबर, इतनी रह सकती है कीमत
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बीते दिन 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग में अगले महीने जियो एयर फाइबर लॉन्च करने का ऐलान किया था। रिलायंस जियो 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन जियो एयर फाइबर लॉन्च करेगा।
जियो द्वारा एयर फाइबर का ऐलान किए जाने के बाद मार्केट में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि जियो अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले कम कीमत पर मार्केट में एयर फाइबर लॉन्च करेगा।

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस जियो त्योहारी सीजन में अपनी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) डिवाइस 'जियो एयर फाइबर' को बाजार में मौजूदा विकल्पों से 20% तक की छूट पर लॉन्च कर सकता है।
इस साल की शुरुआत में पेश किए गए डेटा टॉप पैक के बाद 5G से कमाई करने का यह जियो का पहला मुख्य प्रयास होगा। जियो एयर फाइबर की कीमत का ऐलान नहीं किया गया है।
जियो एयर फाइबर के प्लान की बात करें तो फिलहाल इसकी अभी प्री बुकिंग शुरू नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए आपको 6000 रुपए की राशि का भुगतान करना पड़ेगा। इसके साथ आपको 6 महीने तक का सब्सक्रिप्शन भी साथ में मिलेगा।
यानि 6 महीने तक आपको किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस राशि में आपको जियो एयर फाइबर डिवाइस भी मिलेगी। रिपोर्ट की मानें, तो इसका मंथली सब्सक्रिप्शन 640 रुपये और 6 माह प्लान 3650 रुपये में आ सकता है। जबकि सिक्योरिटी और जीएसटी अलग से देनी पड़ सकती है।
वहीं अगर एयरटेल एयर फाइबर की बात करें तो एयरटेल ग्राहकों के लिए एक ही प्लान उपलब्ध करा रहा है। यह मंथली प्लान है जिसकी कीमत 7,733 रुपये है। इसमें एयर फाइबर राउटर के लिए 2,500 रुपये का रिफंडेबल सिक्योरिटी अमाउंट जमा करना होगा।
एयरटेल एयर फाइबर फिलहाल दिल्ली और मुंबई में उपलब्ध है।
Jio Financial Services: आखिर क्या है जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का बिजनेस, जानिए हर सवाल का जवाब
कैसे काम करता है एयर फाइबर
एयर फाइबर एक वायरलेस डिवाइस है जो तार-वार के झंझट के बिना तेज गति का इंटरनेट प्रदान करेगा। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से पता चलता है कि डिवाइस में दो यूनिट होंगे। फाइबर इंटरनेट में जहां तारों का इस्तेमाल होता है वहीं इसमें सिम कार्ड का यूज होगा। दोनों टेलीकॉम कंपनियां वाई-फाई 6 राउटर उपलब्ध कराएंगी। बता दें कि वाई-फाई 5 की तुलना में यह लो लेटेंसी, ज्यादा कवरेज और हाई स्पीड उपलब्ध कराती है।












Click it and Unblock the Notifications