Jio Financial Services: आखिर क्या है जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का बिजनेस, जानिए हर सवाल का जवाब
Jio Financial Services: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 21 अगस्त को बाजार में लिस्ट हो गया है। कंपनी का शेयर बाजार में 262 रुपए के दाम पर लिस्ट हुआ। यह देश की दूसरी सबसे बड़ी एनबीएफसी कंपनी हैं। यही नहीं यह कंपनी देश की 32वीं सबसे बड़ी कंपनी है।
कंपनी की बात करें तो यह काफी नई कंपनी है और पिछले कुछ समय में यह मुनाफा बनाने वाली कंपनी नहीं रही है। कंपनी को दूसरी फइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

गौर करने वाली बात है कि 21 अगस्त को लिस्ट होने के बाद शेयर के दाम में 5 फीसदी का लोवर सर्किट देखने को मिला था। आज भी शेयर पर निफ्टी और सेंसेक्स दोनों पर लोवर सर्किट लगा है। एनएसई पर फिलहाल शेयर 236.45 पर ट्रेड कर रहा है और बीएसई पर 239.20 पर ट्रेड कर रहा है।
कंपनी का बिजनेस मुख्य रुप से डिजिटल तकनीक पर निर्भर है, ऐसे में अगर इस क्षेत्र में कोई बदलाव होता है या नियमों में संशोधन होता है कि इसका सीधा असर कंपनी पर देखने को मिल सकता है।
कंपनी में शेयर होल्डिंग की बात करें तो कंपनी के प्रमोटर्स के पास 45.08 फीसदी हिस्सेदारी है। म्युचुअल फंड्स के पास 6.27 फीसदी और विदेशी संस्थाओं के पास 26.44 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी में फेसबुक, गूगल और रिलायंस इंडस्ट्रीज अहम निवेशक हैं।
कंपनी मुख्य रूप से लोन देने, इंश्योरेंस सेक्टर, पेमेट, डिजिटल ब्रोकिंग और असेट मैनेजमेंट के बिजनेस के क्षेत्र में प्रवेश करना चाहती है। कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी असेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाया है।
हालांकि अभी कंपनी की ओर से स्पष्ट तौर पर इस कंपनी के बिजनेस के बारे में कुछ नहीं कहा गया है लेकिन माना जा रहा है कि 28 अगस्त को होने वाली एजीएम में मुकेश अंबानी कंपनी के भविष्य की रुपरेखा पेश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications