Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रिलायंस Jio के इस प्लान के साथ Free में देखें IPL 2021 के लाइव मैच, मिल रहा है बंपर डेटा

रिलायंस Jio के इस प्लान के साथ Free में देखें IPL 2021 के लाइव मैच, मिल रहा है बंपर डेटा

नई दिल्ली। आज से आईपीएल 2021 के महासंग्राम की शुरुआत हो रही है। आईपीएल मैचों की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। लोग आईपीएल के रोमांच को देखने के लिए उत्साहित होते हैं, ऐसे में रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए खास प्लान पेश किया है। इस प्लान के साथ आप बिना कुछ खर्च किए घर बैठे आराम से IPL मैचों का मजा ले सकेंगे।

 रिलायंस जियो का खास प्लान

रिलायंस जियो का खास प्लान

क्रिकेटप्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। 9 अप्रैल यानी आज से क्रिकेट के रोमांच की शुरुआत हो गई है। आईपीएल मैचों के इस रोमांच को देखने के लिए करोड़ों फैंस बेताब हैं। आप इसे अपने फोन, टीबी पर भी देख सकते हैं। मोबाइल फोन पर आईपीएल मैच देखने के लिए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार(Disney+ Hotstar) का सब्सक्रिप्शन देना होगा, लेकिन खास बात य ह कि इसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान के साथ आप इसे मुफ्त में पा सकते हैं।

 जियो फोन यूजर्स के लिए खास ऐप

जियो फोन यूजर्स के लिए खास ऐप

अगर आप जियो फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके के लिए टेलीकॉम कंपनी ने खास ऐप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप आसानी ने आईपीएल मैच का मजे ले सकते हैं। जियो फोन यूजर्स के लिए कंपनी ने Jio Cricket App लॉन्च किया है। आप इस ऐप की मदद से फ्री में बिना किसी चार्ज के आईपीएल मैचों का आनंद उठा सकेंगे। आप इस ऐप की मदद से आईपीएल मैचों के क्रिकेट स्कोर चेक कर पाएंगे । वहीं ऐप पर मैच से जुड़े सवालों के जवाब देकर ईनाम भी जीत सकते हैं।

 जियो के इन रिचार्ज के साथ फ्री में देखें IPL मैच

जियो के इन रिचार्ज के साथ फ्री में देखें IPL मैच

अगर आप जियो यूजर्स हैं तो आप Jio के नए रिचार्ज प्लान के साथ आईपीएल मैच का फ्री में मजा उठाने के लिए इन चारों प्लान में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। जियो ने 401 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ 90 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं यूजर्स को इस प्लान के साथ 100 SMS की सुविधा मिलती है और सबसे खास पूरे 1 साल के लिए Disney+Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन का धमाकेदार ऑफर मिल रहा है।

 रिचार्ज करें जियो का ये प्लान

रिचार्ज करें जियो का ये प्लान

इसके अलावा जियो ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए 598 रुपए का प्लान पेश किया है, जिसमें 56 दिनों के लिए रोजाना 2जीबी डेटा के साथ फ्री कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है। वहीं 1 साल के लिए Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा जियो के 777 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिल रहा है, साथ में 5GB एक्सट्रा डेटा के साथ फ्री कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा जियो ऐप के साथ-साथ Disney + Hotstar का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

जियो के प्लान के साथ देखें IPL मैच

जियो के प्लान के साथ देखें IPL मैच

वहीं जियो ने 2599 रुपए वाला प्लान भी पेश किया है, जिसकी वैधता 365 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2 जीबी डेटा के साथ 10जीबी एक्सट्रा डेटा मिल रहा है। वहीं अनलिमिटेड कॉलिंग औऱ फ्री SMS के साथ जियो ऐप्स और Disney + Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। यानी जियो के इन प्लान्स को रिचार्ज कर आप घर बैठे आईपीएल मैचों का मजा ले सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+