Jio, Airtel और Vi के करोड़ों ग्राहकों को महंगे रिचार्ज से मिली 'आजादी'! TRAI की सख्ती के बाद सस्ते प्लान लॉन्च
Jio, Airtel और Vi के करोड़ों ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आदेश के बाद देश के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटरों Jio, Airtel और Vi ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। इन कंपनियों ने अब सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस पर केंद्रित सस्ते रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। इस कदम से उन ग्राहकों को फायदा होगा, जो इंटरनेट डेटा का कम उपयोग करते हैं और सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा चाहते हैं। ऐसे में अब नए प्लान्स के साथ ग्राहकों को महंगे डेटा पैक खरीदने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ेगा। बता दें कि TRAI ने पिछले महीने एक निर्देश जारी किया था, जिसके तहत टेलीकॉम कंपनियों से सिर्फ कॉलिंग और SMS पर फोकस्ड रिचार्ज प्लान्स पेश करने को कहा गया था।

जियो के नए प्लान्स (Jio Voice Only Plans)
जियो ने 84 दिनों और 365 दिनों की वैलिडिटी वाले दो नए प्लान्स पेश किए हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी, लेकिन डेटा बेनिफिट नहीं दिया जाएगा।
जियो का 84 दिनों वाला प्लान: 458 रुपये में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस मिलेंगे।
जियो का 365 दिनों वाला प्लान: 1958 रुपये में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 एसएमएस मिलेंगे।
एयरटेल के नए प्लान्स (Airtel Voice Only Plans)
एयरटेल ने भी कई नए प्लान्स लॉन्च किए हैं। इनमें से कुछ प्लान्स में केवल कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा है, जबकि कुछ अन्य प्लान्स में डेटा भी शामिल है।
84 दिनों का प्लान: 499 रुपये में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 एसएमएस मिलेंगे।
84 दिनों का प्लान (डेटा के साथ): 548 रुपये में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 एसएमएस और 7GB डेटा मिलेगा।
365 दिनों का प्लान: 1959 रुपये में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 एसएमएस मिलेंगे।
365 दिनों का प्लान (डेटा के साथ): 2249 रुपये में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 एसएमएस और 30GB डेटा मिलेगा।
Vi का नया प्लान
Vi ने 1460 रुपये का एक नया प्लान लॉन्च किया है, जो 270 दिनों (लगभग 9 महीने) की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलेंगे।
TRAI का आदेश क्यों महत्वपूर्ण है?
TRAI का यह आदेश उन लाखों ग्राहकों के लिए राहत की खबर है जो सिर्फ बुनियादी कनेक्टिविटी चाहते हैं और डेटा पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते। इन नए प्लान्स के साथ, ग्राहकों को अब अपनी जरूरत के अनुसार प्लान चुनने की अधिक स्वतंत्रता मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications