Jio 5 Mega Recharge Plan: जियो के 5 धमाकेदार प्लान, कर देंगे सबकी छुट्टी
Jio 5 Mega Recharge Plan: अपने ग्राहकों के लिए रिलायंस जियो पांच धमाकेदार प्लान लेकर आया है।इसमे म्युजिक लवर्स को मुफ्त में जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Jio 5 Mega Recharge Plan: रिलायंस जियो अपने सस्ते और धमाकेदार प्लान की वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। अपने ग्राहकों की पसंद को समझते हुए रिलायंस जियो ने पांच नए धमाकेदार प्लान को लॉन्च किया है। ये सभी प्लान खासकर संगीत प्रेमियों के लिए हैं। इन प्लान को लेने पर ग्राहकों को जियो सावन प्रो, जियो सिनेमा, जियो टीवी और तमाम सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
जियो ने जो प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है उसमे जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन इसे बेहद खास बनाता है। यह प्लान सिर्फ 269 रुपए का है, यह प्लान ग्राहकों को म्युजिक सब्सक्रिप्शन के साथ उनकी व्यक्तिगत डेटा जरूरतों को भी पूरा करता है। आइए डालते हैं जियो के पांच धमाकेदार प्लान पर एक नजर
जियो ने 28 दिन की वैद्यता से लेकर 84 दिनों की वैद्यता वाले रिचार्ज को लॉन्च किया है। इन सभी रिचार्ज में जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इस प्लान की शुरुआत 269 रुपए से लेकर 739 रुपए तक है।
जियो के 5 धमाकेदार प्लान
जियो का 28 दिन का प्लान 269 रुपए में है, जिसमे अनलिमिटेड कॉल, प्रति दिन 1.5 जीबी डेटा, मुफ्त जियो सावन प्रो, जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउट की सुविधा है।
529 रुपए के प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी, 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन के साथ मुफ्त जियो सावन प्रो, जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउट की सुविधा है।
589 रुपए में 56 दिन की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डेटा प्रति दिन और इसके साथ मुफ्त जियो सावन प्रो, जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउट की सुविधा है।
739 रुपए में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन और इसके साथ मुफ्त जियो सावन प्रो, जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउट की सुविधा है।
789 रुपए में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ प्रति दिन 2 जीबी डेटा और इसके साथ मुफ्त जियो सावन प्रो, जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउट की सुविधा है।

नए-पुराने दोनों उपभोक्ता के लिए
अच्छी बात यह है कि जियो सावन प्रो के सब्सक्रिप्शन का लाभ नया रिचार्ज कराने पर नए और पुराने उपभोक्ता दोनों उठा सकते हैं। रिचार्ज करने के बाद जियो सावन और अन्य ऐप आपको डाउनलोड करने हैं और आपको अपना फोन नंबर डालकर इसे लॉगिन करना है। बता दें कि जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन 99 रुपए प्रति माह पर मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications