जेट फ्यूल के दाम में रिकॉर्ड 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पिछले 5 महीने में 61% बढ़ी कीमत

नई दिल्ली, 16 मई। देश इस समय महंगाई की चौतरफा मार झेल रहा है। एलपीजी, सीएनजी, पेट्रोल, खाद्य पदार्थ के दाम में जिस तरह से बढ़ोत्तरी हुई है उससे आम लोगों की कमर टूट गई है। इस बीच एविएशन टर्बाइन फ्यूल के दाम में भी बढ़ोत्तरी की गई है। एटीएफ के दाम में 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके बाद एटीएफ अपने रिकॉर्ड दाम पर पहुंच गया है। अब एटीएफ 1.123 लाख प्रति किलोलीटर पहुंच गया हैा। बता दें कि इस साल की शुरुआत से ही जेट फ्यूल के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

Recommended Video

    Jet Fuel Price: जेट फ्यूल के दाम में रिकॉर्ड 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी | वनइंडिया हिंदी
    flight

    एटीएफ के दाम में अभी तक इस साल 61.7 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जा चुकी है। एटीएफ के दाम इस साल की शुरुआथ में 71062 रुपए प्रति किलोलीटर था, जोकि अब बढ़कर 1.23 लाख रुपए प्रति किलोलीटर तक पहुंच गया है। हालांकि कुछ राहत की खबर यह है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में पिछले 40 दिनों से कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। आखिरी बार 6 अप्रैल को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई थी। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमत को लेकर निशाना साध रहा है।

    जेट फ्यूल के दाम में बढ़ोत्तरी की बड़ी वजह यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके दाम में उछाल आया है। इससे पहले 16 मार्च को जेट फ्यूल के दाम में 18.3 फीसदी यानि 17135.63 रुपए प्रति किलोग्राम कीबढ़ोत्तरी की गई थी। वहीं 1 अप्रैल को 2 फीसदी यानि 225.54 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी की गई थी। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स अलग होने की वजह से एटीएफ के दाम अलग हो सकते हैं। एटीएफ में बढ़ोत्तरी का सीधा असर हवाई यात्रा करने वालों पर पड़ रहा है। हवाई यात्रा करना काफी महंगा हो गया है और टिकट के दाम में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+