नवरात्री पर इतने कम किराए पर उड़ान भरिए

मुंबई। दिवाली नजदीक आते ही हवाई उड़ान करने वाली एयरलाइन कम्पनियों ने सस्ते किरायों से लोगों को लुभाना शुरू कर दिया है। एयरलाइन कम्पनियां लगातार प्रतियोगिता करते हुए सस्ते किराए का ऑफर ग्राहकों को दे रही हैं। लेकिन ऑफर सीमित समय के लिए होता है। इसलिए कई बार कम्पनी की वेबसाइट पर एक बार में ही कई बुकिंग करने वालों की विजिट बढ़ जाती हैं।

airline

इस बार जेट एयरवेज ने भी सस्ती हवाई यात्रा का ऐलान किया है। जेट एयरवेज में अब सिर्फ 908 में आप हवाई यात्रा कर सकते हैं। हवाई सेवा प्रदान करने वाली इस कंपनी ने हाल ही में इस ऑफर की घोषणा की है।

हालांकि खबर यह भी है कि टिकटों की नई कीमतें एयरलाइंस की प्रमोशनल स्कीम का हिस्सा है। ये इकोनॉमी क्लास और एयरएशिया के रूट पर ही लागू होंगी। गौरतलब है कि एयर एशिया अभी नई कम्पनी है जिसने अपने सस्ते किराए के ऑफरों से लगातार अन्य कम्पनियों की प्रतियोगिता बढ़ा दी है।

जानकारी के मुताबिक इस ऑफर के तहत 5 अक्टूबर तक टिकटों की बुकिंग की जा सकती है। इसके तहत टिकट बुक करके 15 जनवरी 2015 तक यात्रा की जा सकती है।

आपको बता दें कि एयर एशिया ने भी सस्ते किराए की घोषणा की है। हाल ही में प्रमोशनल इवेंट के तहत 690 रुपये में हवाई यात्रा का ऑफर रखा।जबकि कोच्चि-बेंगलुरु के लिए जेट एयरवेज के टिकट की कीमत 908 रुपये है, जबकि बेंगलुरु से कोच्चि की कीमत 1,162 रुपये, बेंगलुरु-चेन्नई की कीमत भी 1,162 रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+