HUL को पछ़ाड ITC बनी देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी
ITC Surpasses HUL: देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी ने हिंदुस्तान यूनिलिवर को पीछे छोड़ दिया है। आईटीसी अब देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी बन गई है। आईटीसी ने चार साल के बाद एचयूएल को पीछे किया है।
पिछले हफ्ते आईटीसी 6 ट्रिलियन वैल्यूएशन वाली कंपनी की लिस्ट में शामिल हो गई थी और देश की टॉप 5 कंपियों की लिस्ट में शामिल हो गई थी। वहीं एचयूएलल 6.09 ट्रिलियन के मार्केट कैप के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है।

एचयूएल के शेयर की बात करें तो आज इसमे काफी गिरावट देखने को मिला है। शुरुआती कारोबार में एचयूएल 2576 तक पहुंच गई थी, फिलहाल .53 फीसदी की गिरावट के साथ शेयर 2590 पर ट्रेड कर रहा है। पिछले पांच दिन के ट्रेड की बात करें तो कंपनी के शेयर में 4 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।
वहीं आईटीसी के शेयर की बात करें तो इसके शेयर में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। आज भी कंपनी के शेयर में तेजी दिख रही है और यह 490 रुपए के दाम पर ट्रेड कर रहा है। पिछले पांच दिनों में कंपनी के शेयर में 3.75 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।
जबकि पिछले 10 दिनों में कंपनी के शेयर में 10 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 6 महीनों की बात करें तो कंपनी के शेयर में 44 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला है। छह महीने पहले कंपनी का शेयर 338 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
मई 2019 की बात करें तो आईटीसी का मार्केट कैप 3.64 ट्रिलियन रुपए का था, जबकि एचयूएल का 3.62 ट्रिलियन का। गौर करने वाली बात है कि आईटीसी देश की सबसे बड़ी सिगरेट बनाने वाली कंपनी है। साथ ही कंपनी एफएमसीजी और होटल के भी बिजनेस में है। कंपनी बिस्कुल, नूडल्स, स्नैक्स, चॉकलेट, डेयरी उत्पाद आदि बनाती है। इसके अलावा कंपनी पेपरबोर्ड, प्रिंटिंग और पैकेजिंग के भी बिजनेस में है।












Click it and Unblock the Notifications