क्या बंद होने वाले हैं 500 रुपए के नोट, सरकार की ओर से आया जवाब
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 के नोट को वापस लेने का मई माह में ऐलान किया था। 1000 और 500 रुपए के नोट को बंद करने के बाद रिजर्व बैंक ने दूसरी बार किसी नोट को वापस लेने का ऐलान किया था। इससे पहले 2016 में 1000 और 500 रुपए के पुराने नोटों को वापस लिया गया था। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।
जिस तरह से आरबीआई ने 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का फैसला लिया है उसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या आरबीआईए एक बार फिर से बड़ी नोटों को वापस लेने का फैसला ले सकता है। इसको लेकर लोकसभा में सवाल भी सवाल किया गया है।

लोकसभा में सोमवार को वित्त मंत्रालय की ओर से इसको लेकर जवाब दिया गया है। 14 सांसदों द्वारा उठाए गए सवाल का वित्त मंत्रालय की ओर से जवाब दिया गया है। सुप्रिया सुले इन सांसदों में शामिल हैं जिन्होंने यह सवाल उठाया है। वि्त्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की ओर से इस बाबत जवाब दिया गया है। अपने जवाब में वित्त राज्य मंत्री ने सरकार की सोच को स्पष्ट किया है।
500 के नोट पर नहीं लगेगा बैन
लोकसभा सांसदों की ओर से सवाल पूछा गया है कि क्या सरकार अन्य बड़ी नोटों की नोटबंदी पर विचार कर रही है ताकि काला धन को खत्म किया जा सके। अगर ऐसा है तो इसके लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं जिससे काला धन और फेक नोट को खत्म किया जाए। सांसदों की ओर से 500 रुपए के नोट को वापस लिए जाने को लेकर सवाल किया गया है। जिसपर स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल इसे वापस लेने की कोई योजना नहीं है।
2000 के नोट बदलने की अंतिम तारीख नहीं बढे़गी
सवाल के जवाब में पंकज चौधरी ने जो जवाब दिया है उसमे कहा गया है कि सरकार किसी भी बड़े नोट को वापस लेने की फिलहाल कोई योजना नहीं बना रही है। इसके अलावा सरकार 2000 रुपए के नोट को जमा करने या उसे बदलने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाने पर भी विचार नहीं कर रही है।
1000 के नोट पर जवाब
क्या फिर से 1000 रुपए के नोट की शुरुआत होगी या किसी और मूल्य के नोट की शुरुआत होगी इस सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि इन नोट को लोगों को कोई दिक्कत ना हो, वित्तीय प्रबंधन में दिक्कत ना हो इसके लिए यह फैसला लिया गया था।
अब बैंक में पर्याप्त मात्रा में नोट हैं, जिससे लोगों की जरूरत को पूरा किया जा सके। ऐसे में सरकार के जवाब से स्पष्ट है कि ना तो 1000 के नोट की वापसी होने वाली है और ना ही किसी दूसरे मूल्य के बड़े नोट की शुरुआत की कोई योजना है।












Click it and Unblock the Notifications