होली के दिन इन राज्यों में बैंक नहीं रहेंगे बंद, जानिए आपके शहर में होली पर बैंक खुले हैं या बंद

Bank Holiday on Holi: होली के दिन इन राज्यों में बैंक नहीं रहेंगे बंद, जानिए आपके शहर में होली पर बैंक खुले हैं या बंद

नई दिल्ली, 17 मार्च। होली के दिन कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां हैं तो कई शहरों के बैंक होली के दिन बैंक खुल रहेंगे। 18 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली के मौके पर अधिकांश सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि इस मौके पर देशभर के बैंकों की छुट्टियां नहीं होगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक होली के दिन कुछ शहरों में होली के दिन बैंक बंद रहेंगे।

Is Bank Open or Close on Holi, 18th March in Your State, Know Bank Holiday in March

आरबीआई की वेबसाइट पर जारी बैंकों की छुट्टियों के मुताबिक 18 मार्च, होली के दिन देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 18 मार्च को गुजरात, मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के बैंक होली के अवसर पर बंद रहेंगे।

वहीं आरबीआई के वेबसाइट के मुताबिक होली के दिन कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और पश्मिच बंगाल में बैंकों की छुट्टी नहीं होगी। यानी इन राज्यों में 18 मार्च को होली के दिन भी बैंकों में कामकाज होगा। जहां कुछ शहरों में 18 मार्च को होली की छुट्टी है तो वहीं ओडिशा, मणिपुर, बिहार में 19 मार्च 2022 को होली और याओसंग की छुट्टी होगी।

लगातार तीन दिन बैंक बंद

देश के कुछ शहरों में बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। शुक्रवार 18 मार्च को जहां होली की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे तो वहीं ओडिशा, मणिपुर और बिहार में 19 मार्च को भी बैंकों की छुट्टी होगी। 20 मार्च को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक राज्य के आधार पर , वहां के त्योहारों और दिवसों के आधार पर छुट्टियों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+