Aircel का नेटवर्क पूरी तरह से ठप,यूजर्स हुए परेशान, जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली। Aircel का सिम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स परेशान है। न तो कहीं से फोन आ पा रहा है और न ही कहीं फोन लग रहा है। एयरसेल का नेटवर्क पूरी तरह ठप है। देशभर में एयरसेल यूजर्स का फोन बंद पड़ गया है। ऐसे में यूजर्स का परेशान होना भी लाजिमी है। कर्ज में डूबी कंपनी दिवालिया होने के कगार पर है। वहीं जियो के आने के बाद कंपनी ने 6 सर्किल में अपनी सेवा बंद कर दी है।

क्यों नहीं लग रहा है एयरसेल का नंबर?
आपको बता दें कि एयरसेल के यूजर कॉल ड्रॉप और नो सिग्नल जैसी समस्या से गुजर रहे हैं। कंपनी बुरे दौर से गुजर रही है। पिछले 6 महीने से कंपनी कोई भी फंड नहीं जुटा पाई है और बिना फंड के वो काम कर रही है। कंपनी के सीईओ कैजाद हेर्जी ने अपने कर्मचारियों को मेल के जरिए ये जानकारी दी कि आने वाले वक्त में कंपनी की हालत और खराब होने की संभावना है। कंपनी इससे निपटने की कोशिश कर रही है, लेकिन सफल नहीं हो पा रही है। कर्ज में दबी एयरसेल नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में दिवालियापन के लिए फाइल कर सकती है।

जियो के आने के बाद 6 सर्किल में सेवा बंद
वहीं कंपनी को रिलायंस जियो की ओर से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए कंपनी को फंड की जरूरत है, लेकिन कंपनी इसमें सफल नहीं हो पा रहे हैं। इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के सीईओ ने कहा कि, चूंकि बाजार में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है इसलिए कंपनी इससे प्रभावित हो रही है। कंपनी में निवेश करने वाली मैक्सिस ने भी हाथ खींच लिए हैं। कंपनी अपने कर्जदारों से सितंबर से 15,500 करोड़ रुपए के कर्ज ले चुकी है। आपको बता दें कि कर्ज में डूबी एयरसेल ने 6 सर्किल में सेवा बंद कर दी थी। रिलायंस जियो के आने के बाद 3 कंपनियां पहले ही अपनी सेवा बंद कर चुकी है औरअब एयरसेल ने 6 सर्किल में सेवा बंद कर दी है।

यूजर्स पोर्ट कर रहे हैं नंबर
ऐसे में जो यूजर एयरसेल ऑपरेटर का इस्तेमाल कर रहे है वो अपना नंबर पोर्ट कर रहे हैं। कंपनी 6 सर्किल में अपनी सेवा बंद कर चुकी है और दिवालिया होने की कगार पर ह। ऐसे में एयरसेल के यूजर्स को जल्द ही अपना नंबर पोर्ट करवा लेना चाहिए। इसलिए आपको अपने फोन नंबर से 'PORT मोबाइल नंबर' लिखकर 1900 पर एसएमएस भेजना होगा। जिसके बाद आपको पोर्ट नंबर मिल जाएगा। आप इन नंबर को आ किसी भी टेलिकॉम कंपनी को देकर पुराने नंबर पर नया नेटवर्क पा सकते हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications