Indian Railways: 7 जून से रेलवे ने बदल दी इन ट्रेनों की टाइमिंग, ये ट्रेनें हुई रद्द
Indian Railways: 7 जून से रेलवे ने बदल दी इन ट्रेनों की टाइमिंग, ये ट्रेनें हुई रद्द
नई दिल्ली, जून 7। रेलवे ने लॉकडाउन खुलते ही ट्रेनों की समयसारिणी में कई बदलाव किए हैं। कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है तो कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या देखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है, जिसकी लिस्ट जारी कर दी गई है। रेलवे ने इसकी जानकारी ट्विट कर साझा की है।

रेलवे ने बदल दी इन ट्रेनों की टाइमिंग
भारतीय रेलवे ने 7 जून से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं कुछ स्पेशल ट्रेनों को आंशिक रुप से रद्द कर दिया है। अगर आप भी सफर करने का सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले रद्द ट्रेनों की लिस्ट जरूर देख लें। इस बारे में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट करके जानकारी दी है।

बदल गया इन ट्रेनों का समय
रेलवे ने जहां कुछ ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द कर दिया तो वहीं कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया है। जिन ट्रेनों का समय बदला गया है उनमें कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली और नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल के समय बदल दिया गया, जो अब हफ्ते में सिर्फ 4 दिन बदलेगी।
इसके अलावा ट्रेन नंबर 04198 ग्वालियर-भोपाल, 02179 लखनऊ जं- आगरा फोर्ट, 04195) आगरा फोर्ट-अजमेर जंक्शन, 01807 झांसी-आगरा कैंट, 01911 और बांदीकुई-ईदगाह का समय बदल दिया गया। वहीं ट्रेन नंबर 04113 सूबेदार-देहरादून का भी समय बदल दिया गया है।

कैंसिल हो गई ये ट्रेनें
वहीं रेलवे ने 6 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द कर दिया । रेलवे ने 02823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली ,ट्रेन नंबर 02825 भुवनेश्वर-नई दिल्ली ,ट्रेन नंबर 02855 भुवनेश्वर-नई दिल्ली समेत 6 स्पेशल ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया है।
Indian Idol 12 की जज नेहा ककक्ड़ को लाइव शो में शख्स ने किया Kiss, हक्के-बक्के रह गए जज, Photo वायरल












Click it and Unblock the Notifications