IRCTC Ticket Booking: रेलवे ने कोई भी बैंक कार्ड नहीं किया है बैन, किसी से भी कर सकेंगे भुगतान
नई दिल्ली। अगर आप भी रेल से यात्रा करते हैं तो आपके लिए यह खबर पढ़ना बहुत जरूरी है। हाल ही में यह खबर आई थी कि आईआरसीटीसी ने 6 बैंकों के कार्ड को बैन कर दिया है, जिनसे अब रेल टिकट का ऑनलाइन भुगतान नहीं किया जा सकेगा। अब खुद रेलवे की तरफ से यह बयान दिया है कि उन्होंने किसी भी बैंक के कार्ड को बैन नहीं किया है। इसे लेकर रेल मंत्रालय ने एक ट्वीट भी किया है।

6 बैंकों को किया था बैन
आईआरसीटीसी की तरफ से 6 बैंकों के कार्ड को बैन करने की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा था कि बैंकों और आईआरसीटीसी के बीच सुविधा शुल्क को लेकर विवाद चल रहा है, जिसकी वजह से ऐसा किया गया है। हालांकि, अब रेलवे के इस नए ट्वीट के बाद उन सभी दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें 6 बैंकों के कार्ड बैन करने की बात कही गई थी।
ये भी कहा जा रहा था खबर में
खबर में कहा जा रहा था कि अभी अगर आप आईआरसीटीसी से टिकट बुक करते हैं तो आप केवल इंडियन ओवरसीज बैंक, कैनरा बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के कार्ड से ही भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास किसी और बैंक का कार्ड है तो आप अपने टिकट का भुगतान उससे नहीं कर सकेंगे। लेकिन अब रेलवे के नए ट्वीट ने कार्ड बैन किए जाने के दावों को खारिज कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications