IRCTC Tatkal Ticket: त्योहार के सीजन में नहीं बुक हो रहा तत्काल टिकट, अपनाएं ये जुगाड़
Tatkal Ticket Trick: राखी का त्योहार बीत गया है, लेकिन अभी जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, दशहरा और दिवाली जैसे अहम त्योहार बाकी हैं। जिस वजह से ट्रेन में टिकटों की मारामारी चल रही है। ये सिलसिला अगले कुछ महीनों तक जारी रहेगा।
वैसे तो आम आदमी की शिकायत रहती है कि IRCTC से तत्काल टिकट की बुकिंग सही ढंग से नहीं हो पाती है, लेकिन अगर आप कुछ ट्रिक अपना लें, तो आप आसानी से टिकट हासिल कर सकते हैं।

ये हैं तत्काल टिकट करने के कुछ आसान जुगाड़-
- सबसे पहले मोबाइल की जगह कंप्यूटर से टिकट करने की कोशिश करें।
- क्रोम ब्राउजर में कई एक्सटेंशन मिल जाते हैं, जो IRCTC से जुड़े रहते हैं।
- उस एक्सटेंशन में पहले से ही आप अपनी सारी डिटेल डाल दें। जैसे- यात्रियों के नाम, उम्र, सीट का चुनाव आदि।
- जैसे ही तत्काल टिकट खुलेगा, वैसे ही एक्सटेंशन हर सेक्शन में आपके द्वारा पहले से दर्ज जानकारी भर देगा। इससे काफी वक्त बचता है।
- वहीं तत्काल टिकट बुकिंग में सबसे ज्यादा दिक्कत पेमेंट की होती है। ऐसे में आप IRCTC ई-वॉलेट का इस्तेमाल करें।
- IRCTC ई-वॉलेट में आप पहले से राशि ऐड कर सकते हैं। जब आप उसके लिए भुगतान करेंगे, तो तुरंत हो जाएगा। इसके अलावा IRCTC पेमेंट के लिए बैंक की वेबसाइट पर ग्राहकों को भेजता है, वो पूरी प्रक्रिया बच जाएगी।
- तत्काल टिकट में सबसे अहम रोल इंटरनेट का होता है। ऐसे में 4जी या 5जी हाई स्पीड नेट का इस्तेमाल करें।
- तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 10.00 और 11.00 पर शुरू होती है। ऐसे में आप उससे 5 मिनट पहले लॉगइन कर लें। साथ ही पेज रिफ्रेश करते रहें, ताकि लॉगआउट ना हों। ऐन वक्त पर लॉगइन करने पर बहुत ज्यादा दिक्कत आती है।
बना लें मास्टर लिस्ट
अगर आप मोबाइल से टिकट कर रहे तो भी कई जुगाड़ हैं। सबसे पहले आप IRCTC में लॉगइन करके मास्टर लिस्ट बना लीजिए। इसमें उन यात्रियों की डिटेल डालनी रहती है, जो यात्रा करने वाले रहते हैं। तत्काल टिकट के वक्त ये अपने आप यात्री की सारी जानकारी भर देता है। ऐसे में काफी वक्त बचता है। इसके अलावा ई-वॉलेट वाला ऑप्शन मोबाइल से टिकट बुक करने पर भी मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications