IRCTC ने शुरू की भारत के सबसे तेज ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' की टिकट बुकिंग, जानें किराया और बुकिंग का तरीका

शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकट बुकिंग, IRCTC से ऐसे करें बुक

नई दिल्ली। देश में बनी सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' की बुकिंग शुरू हो गई है। IRCTC ने वंदे बारत एक्सप्रेस की टिकट बुकिंग के लिए विंडो खोल दी है। 17 फरवरी से ये ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी। आप इस ट्रेन में सफर करने के लिए अब रिजर्वेशन करवा सकते हैं। पहली स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (TRAIN 18) की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।

 वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू

वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू

देश में बनी पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू हो चुकी है। आप आईआरसीटीसी पर जाकर ट्रेन की बुकिंग करवा सकते हैं। ट्रेन का शुभारंभ 15 फरवरी को होगा। 17 फरवरी से इस ट्रेन को आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। आप ट्रेन की टिकट ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन तरीके से भी खरीद सकते हैं। ट्रेन की टिकट आप रिजर्वेशन काउंटर से भी खरीद सकते हैं। इस ट्रेन के चेयरकार डिब्बे में कुल 913 सीट हैं। आप इस ट्रेन की टिकट IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से भी बुक कर सकते हैं। आपको बता दें कि पहले ही दिन इस ट्रेन की 50 से ज्यादा सीटें बुक हो चुकी है।

 दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी ट्रेन

दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी ट्रेन

दिल्ली से वाराणसी चलने वाली ट्रेन का नंबर 22436 है। वहीं वाराणसी से दिल्ली आने वाली ट्रेन का नंबर 22435 है। 15 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद 17 फरवरी से आप इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली इस ट्रेन के चेयरकार का कुल किराया 1755 रुपए है। वहीं एक्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया 3,300 रुपए है। वहीं दिल्ली से कानपुर तक चेयरकार में आपको 1090 रुपए चुकाने होंगे। वहीं दिल्ली से इलाहाबाद का किराया 1395 रुपए है। ट्रेन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी।

 नहीं मिलेगी कोई छूट

नहीं मिलेगी कोई छूट

आपको बता दें कि इस ट्रेन में टिकट बुकिंग के दौरान आपको किसी भी तरह का कोई कांसेशन नहीं मिलेगा। इस ट्रेन का किराया शताब्दी के एसी चेयरकार के बेस फेयर से 1.4 फीसदी अधिक रखा गया है। जबकि एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया शताब्दी के एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए से 1.3 फीसदी अधिक है। ऐसे में लोग इस ट्रेन के प्रति कितने आकर्षित होंगे ये देखने वाली बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+