IRCTC: बदल गया टिकट बुकिंग का नियम, चेक कर लें वरना नहीं कर पाएंगे रिजर्वेशन
IRCTC: बदल गया टिकट बुकिंग का नियम, चेक कर लें वरना नहीं कर पाएंगे रिजर्वेशन
नई दिल्ली, 14 फरवरी। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए ये खबर बहुत जरूरी है। दरअसल ऑनलाइन टिकट बुकिंग के तरीके का नया नियम जारी किया गया है, जिसकी जानकारी के अभाव में आप IRCTC से टिकट की बुकिंग नहीं कर पाएंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) से ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए मोबाइल और ई-मेल वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। यानी आपको अगर आईआरसीटीसी से टिकट बुक करना है तो आपको पहले ईमेल और मोबाइल नंबर को वैरिफाई करना जरूरी है।

रेलवे टिकट बुकिंग का नया नियम
कोरोना संक्रमण के कारण रेलवे ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है। आईआरसीटीसी ने रिजर्वेशन के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तरीके में बदलाव किया है। रेलवे के ऑनलाइन बुकिंग के तरीके के नियम बदल दिया है। आईआरसीटीसी पोर्टल से टिकट खरीदने के लिए पहले आपको मोबाइल नंबर और ईमेल वैरिफाई करवाना जरूरी हो गया है। दरअसल कई लोगों ने लंबे वक्त से आईआरसीटीसी वेबसाइट को लॉगइन नहीं किया है। आईआरसीटीसी के इन यूजर्स को लॉगइन के बार अपना ईमेल और मोबाइल नंबर को वैरिफिकेशन करना पड़ेगा।

इन यात्रियों को नहीं करना होगा ये काम
जहां उन यूजर्स को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वेरिफाई करवाना जरूरी है, जिन्होंने लंबे वक्त से IRCTC पर लॉगइन नहीं किया है। वहीं जो यात्री नियमित रूप से आईआरसीटीसी से टिकट बुक करावा रहे हैं उन्हें इस प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। ऐसे यात्रियों को IRCTC के ऑनलाइन पोर्टल पर ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर वैरिफिकेशन के बाद ही टिकटों की बुकिंग का विकल्प मिलेगा।

14 फरवरी से शुरू हुई ये सर्विस
लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से रेलवे ने ट्रेनों में फूडिंग की सर्विस शुरू कर दी हैं। रेलवे ने आईआरसीटीसी कैटरिंग सर्विस के तहत ट्रेनों में यात्रियों को पका हुआ खाना उपलब्ध करवाना आज से शुरू कर दिया है। यानी अब यात्री सफर के दौरान पैंट्री कार से गरमा गरम बना हुआ खाना सर्व करना शुरू कर दिया है।
IRCTC: भारतीय रेलवे करने जा रहा है बड़े बदलाव, बदल जाएगा ट्रेन से सफर का अंदाज












Click it and Unblock the Notifications