Indian Railways: ट्रेन में चादर-कंबल ले जाने का झंझट खत्म, इन ट्रेनों में मिलेगी बेड रोल की सुविधा
Indian Railways: ट्रेन में चादर-कंबल ले जाने का झंझट खत्म, इन ट्रेनों में मिलेगी बेड रोल की सुविधा
नई दिल्ली, 21 दिसंबर। बढ़ती ठंड के साथ भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए अब यात्रा के दौरान कंबल, चादर, तकिया आदि दोबारा से देने का फैसला किया है। रेलवे की इस तैयारी के बाद अब आपको सफर के दौरान कंबल, चादर लेकर चलने की जरूरत नहीं हैं, हालांकि आपको इसके लिए जेब ढ़ीली करनी होगी। दरअसल रेलवे अब डिस्पोजेबल बेडरोल की सुविधा शुरू करने जा रहा है। दरअसल कोरोना महामारी के चलते रेलवे ने इस सुविधा को बंद कर दिया था।

रेलवे देगा डिस्पोजेबल बेड रोल
भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए डिस्पोजेबल बेड रोल की सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। रेलवे यात्रियों को 150 रुपए में डिस्पोजेबल बेडरोल उपबल्ध करवाएगा। इस सुविधा के बाद आपको सफर के दौरान कंबल चादर ले जाने का झंझट नहीं होगा। ये सुविधा लंबी दूरी की यात्रा कर रहे यात्रियों को दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, फिलहाल ये सुविधा चुनिंदा गाड़ियों में ही मिलेगी।

इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा
रेलवे की ओर से मिल रही जानकारी के मुताबिक फिलहाल बेडरोल की सुविधा मुंबई- दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, मुंबई-दिल्ली अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस, गोल्डन टेम्पल मेल और पश्चिम एक्सप्रेस में मिलेगी। धीरे-धीरे इस सुविधा को लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू किया जाएगा। हालांकि आपको बता दें कि डिस्पोजेबल बेडरोल के लिए यात्रियों को शुल्क चुकानी पड़ेगी। रेलवे की इस खास सुविधा के लिए यात्रियों को 150 रुपए चुकाने होंगे।

कितना चुकाना होगा शुल्क
रेलवे की इस डिस्पोजेबल कंबल तकिया बेड रोल किट में सफर के दौरान इस्तेमाल होने वाली लगभग हर चीज उपलब्ध होगी। यात्रियों को इस खास तरह के डिस्पोजेबल बेडरोल के तीन विक्लप उपलब्ध होंगे। 150 रुपए वाले बेडरोल में बेडशीट-सफेद रंग की , कंबल, ग्रे या ब्लू रंग का, तकिया , तकिया कवर, फेस टावेल, फेस मास्क होगा।वहीं 300 रुपए वाले किट में नॉन वोवन कंबल, नॉन वोवन बेडशीट, नॉन वोवन तकिया, कवर, डिस्पोजल बैग, टूथपेस्ट, टूथब्रश, बालों में लगाने वाला तेल,सैनिटाइजर, पेपरसोप, टिश्यू मिलेगाय़ जबकि 30 रुपए वाले किट में टूथपेस्ट, टूथब्रश, तेल, कंधी, सैनिटाइजर, पेपर शोप, टिश्यू मिलेगा। .
Jio धमाकेदार प्लान का यू-टर्न, 1 रुपए के सबसे सस्ते रिचार्ज में रोजाना मिलेगा 10MB डेटा












Click it and Unblock the Notifications