IRCTC में होने जा रहा है बड़ा बदलाव,टिकट बुकिंग में होगी मुश्किल

नई दिल्ली। IRCTC से रोजाना लाखों की तादात में ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की जाती है। लोग घर बैठे आसानी से आईआरसीटीसी से टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन आने वाले दिनों में ऐसा नहीं हो पाएगा। IRCTC से टिकट बुकिंग पहले ही तरह आसान नहीं होगी। रेलवे इसमें बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग में हो रही धांधली की शिकायत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में रेलवे ने आईआरसीटीसी में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है।

 IRCTC में बदलाव की तैयारी

IRCTC में बदलाव की तैयारी

रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में हो रही धांधली को देखते हुए इसमें बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। इन बदलावों के बाद आईआरसीटीसी से टिकट बुक कराना पहले से और मुश्किल हो सकता है। रेलवे की इस पहल के बाद ऑनलाइन टिकट बुकिंग मुश्किल हो जाएगा।

 यूजर-आईडी बनाने के नियम सख्त

यूजर-आईडी बनाने के नियम सख्त

IRCTC पर यूजर आईडी बनाने के नियम पहले से सख्त हो सकते हैं। रेलवे की इंटेलीजेंस और सिक्योरिटी से जुड़ी तमाम एजेंसियों के इनपुट के अनुसार रेलवे आईआरसीटीसी पर आईडी बनाने के नियम को सख्त कर सकता है। माना जा रहा है कि इसके लिए अतिरिक्त पहचान पत्र मांगे जा सकते हैं। आईआरसीटीसी पर अपनी पर्सनल यूजर आईडी बनाने के लिए आपसे पहचान पत्र के तौर पर वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।

 ट्रैवल एजेंट उठा रहे हैं फायदा

ट्रैवल एजेंट उठा रहे हैं फायदा

वर्तमान में आईआरसीटीसी पर यूजर आईडी बनाना बेहद आसान है, जिसका फायदा ट्रैवल एजेंट उठा रहे हैं। अभी आप मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के जरिए अपना पर्सनल आईडी बना सकते हैं। इसी का फायदा उठाकर ट्रैवल एजेंट हजारों फर्जी यूजर आईडी बनाकर ज्यादा ई-टिकट बुक करते हैं। इतना ही नहीं ये एजेंट गूगल पर मिलने वाले तमाम फ्री टूल्स का प्रयोग कर फर्जी यूजर आईडी के जरिये तत्काल टिकट बुकिंग में भी रेलवे और यात्रियों को धोखा दे देते हैं। माना जा रहा है कि अब आपको आईआरसीटीसी पर यूजर आईडी बनाते समय कोई न कोई वैध पहचान पत्र भी देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+