Good News! अब ट्रेन में सफर करने के दौरान नहीं रखनी पड़ेगी ID प्रूफ, जानिए वजह

नई दिल्ली। ट्रेन में सफर के दौरान आपको टिकट के साथ-साथ अपना पहचान पत्र दिखाना होता है। आपने भले ही ई-टिकट ली हो और टिकट की सॉफ्ट कॉपी मोबाइल में दिखा रहे हो, लेकिन आपको अपने आईडी प्रूफ की हार्ड कॉपी दिखानी होती है, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आपको सफर के दौरान आईडी प्रूफ की कॉपी लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी।

 रेलवे की नई सुविधा

रेलवे की नई सुविधा

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यात्रियों को एक नई सुविधा दी है। नई सुविधा के तहत अब यात्री एम-आधार (M-Aaadhaar) को आई-डी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। मतलब आपको अब पहचान पत्र की हार्ड कॉपी रखने की जरूरत नहीं होगी। आप एम आधार की कॉपी दिखाकर सफर कर सकते हैं।

 क्या है नई योजना

क्या है नई योजना

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की ट्वीट के मुताबिक यात्री अब यात्रा के दौरान एम-आधार, ई-आधार, ड्राइविंग लाइसेंस को वैलिड आईडी प्रूफ का काम करेगा। आप अपने मोबाइल पर अपने एम-आधार की मदद से ही अपना वेरिफिकेशन करवा सकते हैं।

 क्या होता है ई-आधार

क्या होता है ई-आधार

ई-आधार पासवर्ड से सुरक्षित आधार की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी है। आधार अधिनियम के अनुसार ई-आधार सभी उद्देश्यों के लिए आधार की फिजिकल कॉपी की तरह ही मान्य होता है। आप इसे अपने फोन में डाउनलोड करके रख सकते हैं। m-Aadhaar को अपने फोन में डाउनलोड करने के लिए आधार कार्ड होल्डर प्लेस्टोर से m-Aadhaar ऐप डाउनलोड करना होगा। हालांकि ये ऐप फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+