IRCTC: रेल यात्री बिना इस सर्टिफिकेट के नहीं कर पाएंगे सफर, रेलवे ले सकता है फैसला

नई दिल्ली, जून 10। रेलवे से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ट्रन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा फैसला ले सकती है। रेलवे कोरोना से जुड़े नियमों में बदलाव करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही रेल से सफर करने के लिए कोरोना वैक्सीनेशन सार्टिफिकेट को अनिवार्य कर सकता है। रेलवे ट्रेन में सफर के लिए कोरोना वैक्सीनेशन को अनिवार्य बनाया जा सकता है।

ट्रेन में सफर के लिए अनिवार्य हो सकता है ये दस्तावेज

ट्रेन में सफर के लिए अनिवार्य हो सकता है ये दस्तावेज


जी बिज़नेस की रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे जल्द ही कोरोना टीकाकरण के सार्टिफिकेट को रेल में सफर के लिए अनिवार्य बना सकता है। जिस तरह से रेलवे ने आरटीपीसीआर टेस्ट को अनिवार्य बनाया था, उसी तरह से कोरोना वैक्सीनेशन सार्टिफिकेट को अनिवार्य बना सकता है। यानी बिना कोरोना वैक्सीन लगाए आप ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे। हालांकि इसके लिए फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 रेलवे निगेटिव सर्टिफिकेट की अनिवार्यता खत्म

रेलवे निगेटिव सर्टिफिकेट की अनिवार्यता खत्म

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे जल्द ही आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवर्यता को खत्म कर सकता है। जल्द ही लोगों को ट्रेन से सफर करने के लिए कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट नहीं देनी होगी। इसके साथ ही रेलवे ने कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने नए कदम उठाने की कोशिश शुरू कर दी है।

 कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने की कोशिश

कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने की कोशिश

रेलवे कोरोना टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए रेल से सफर के लिए वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र की अनिवार्यता की घोषणा कर सकता है। अगर ये लागू होता है कि रेल से सफर करने के लिए कोरोना वैक्सीनेशन सरटिफिकेट या आरोग्य सेतु ऐप पर टीकाकरण का प्रमाण देना अनिवार्य होगा। ऐसा करने से लोग कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्ररित होंगे।

Good News: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब खुद बदल सकेंगे अपना डिस्ट्रीब्यूटर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+