IRCTC: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब पोस्ट ऑफिस से भी बुक कर सकेंगे ट्रेन टिकट

IRCTC: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पोस्ट ऑफिस से भी होगी ट्रेन टिकटों की बुकिंग

नई दिल्ली, 5 जनवरी। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उन्हें अब पोस्ट ऑफिस से भी टिकट बुकिंग की सुविधा दी है। यात्रियों की सहुलियत और उनकी जरूरतों को देखते हुए ये नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत आपको टिकट बुकिंग के लिए रेलवे स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है, आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर भी टिकट बुकिंग करवा सकते हैं।

 IRCTC: Indian Railway New service, Now you can book your train ticket reservations from Post Office

रेलवे की नई सुविधा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस योजना की शुरुआत 6 जनवरी को करेंगे। 6 जनवरी को उत्र प्रदेश के 9147 पोस्ट ऑफिसों में इस स्कीम की शुरुआत की जाएगी, जिसके बाद इन पोस्ट ऑफिसों से आप ट्रेन टिकटों की बुकिंग कर सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नई सुविधा शुरू की है, जिसकी मदद से आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस (Post office) में ही ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। इस नई सर्विस के शुरु होने से अब रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर होने वाली भीड़ को भी कम करने में मदद मिलेगी।

लोगों को टिकट बुकिंग के लिए स्टेशन पर टिकट काउंटरों पर लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा। आईआरसीटी की मदद से पोस्ट ऑफिस में रेल टिकट बुकिंग सुविधा की शुरुआत की जाएगी। आईआरसीटीसी अपने ऑथराइज्ड एजेंटों की मदद से गांवों रहने वाले लोग अपने गांव के डाकघरों में ट्रेन टिकटों की बुकिंग कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+