Fact Check: लॉकडाउन खत्म होते ही चलेंगी ट्रेनें! रेलवे ने कही ये बात

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण देशभर में जारी लॉकडाउन की वजह से सड़क, ट्रेन, विमान सेवा सभी बाधित है। लोग अपने घरों से दूर फंसे हुए है। हर कोई जानना चाहता है कि भारतीय रेलवे की यात्री ट्रेन सेवा कब से शुरू होगी। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई वायरल मैसेज फ्लॉट हो रहे हैं। रेलवे की ट्रेनों के परिचालन को लेकर अफवाह उड़ाई जा रही है कि जल्द ही सभी पैसेंजर ट्रेनों की सर्विस शुरू की जाएगी। सोशल मीडिया पर, व्हाट्सऐप पर ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि जल्द ही ट्रेनें चलेंगी।

 कब से शुरू होंगी ट्रेन सर्विस

कब से शुरू होंगी ट्रेन सर्विस

ये संदेश उन लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, जो जल्द से जल्द अपने घर पहुंचना चाहते हैं। ऐसे संदेश कई बार सर्कुलेट हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ट्रेनें जल्द शुरू होने वाली है। इस संदेश को लेकर आपको बता दें कि सरकार ट्रेनों के परिचालन को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन कब से होगा इसी लेकर कोई फैसला नही किया गया है। 3 मई तक जारी लॉकडाउन ट्रेनों के परिचालन को लेकर केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय ने कोई फैसला नहीं लिया है। ट्रेनों के साथ-साथ विमान सेवाओं को लेकर फिलहाल कोई फैसला सरकार की ओर से नहीं लिया गया है।

 वायरस हो रहा है मैसेज

वायरस हो रहा है मैसेज

ट्रेन सर्विस को लेकर वायरल हो रहा यह मैसेज पूरी तरह के फेक है। रेलवे ने साफ-साप कहा है कि ट्रेनों के संचालन का फैसला रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय की ओर से लिया जाएगा। बोर्ड के फैसले के बाद ही ट्रेनों का परिचालन होगा। आपको बता दें कि रेलवे ने टिकटों की बुकिंग बंद कर रखी है। 3 मई के बाद के रेलवे रिज़र्वेशन को भी बंद कर दिया है। रेलवे लॉकडाउन के बाद ट्रेनें चलाएगा या नहीं ये केंद्र की हरी झंडी के बाद ही तय होगा।

रेलवे कर सकता है ये उपाय

रेलवे कर सकता है ये उपाय

वहीं कहा जा रहा है कि लॉकडाउन खुलने के बाद रेलवे केवल स्लीपर क्लास के कोच वाली ट्रेन चला सकता है। इन ट्रेनों में पूरी तरह से स्वस्थ लोगों को स्क्रीनिंग के बाद ही सफर करने की इजाजत मिलेगी। वहीं सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे। वहीं ट्रेनों में लोगों की संख्या को कम करने के लिए रेलवे इन ट्रेनों का किराया अधिक रख सकती है। माना जा रहा है कि शुरू में ट्रेनें केवल चुनिंदा स्टेशनों के बीच चलाई जाएं और जिन इलाकों में कोरोना के ज़्यादा मामले आ रहे हों वहां ट्रेनें नहीं चलेगी। हालांकि इसपर अभी रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+