IRCTC: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, टिकट बुकिंग पर मिल रही है छूट, जानें पूरा प्रोसेस
नई दिल्ली, जून 15। देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार थोड़ी कम हुई को वहीं रेल से सफर करने वालों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ट्रेन से सफर करने वालों को भारतीय रेलवे ने तोहफा दिया है। ट्रेन टिकट की बुकिंग पर लोगों को डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में कहीं सफर की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है। ट्रेन टिकटों की बुकिंग पर आपको 5 फीसदी की छूट मिल रही है। अगर आप भी रेल टिकटों पर छूट लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

रेल टिकट बुकिंग पर डिस्काउंट
रेल टिकटों की बुकिंग पर लोगों को छूट मिल रहा है। रेलवे ने यूपीआई पेमेंट यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के जरिए ट्रेन टिकटों की बुकिंग पर छूट देने की घोषणा की है। अगर आप UPI के जरिए टिकटों की बुकिंग करते हैं तो आपको ट्रेन टिकट के बेसिक किराए पर 5 % की छूट मिलती है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको UPI , BHIM के जरिए टिकट बुकिंग का पेमेंट करने पर आपको छूट मिलेगा।

रेलवे ने बढ़ाई छूट की लिमिट
भारतीय रेलवे ने यूपीआई और भीम के जरिए ट्रेन टिकटों की बुकिंग पर मिलने वाले डिस्काउंट की सुविधा 1 दिसंबर 2017 को शुरु की गई थी, जिसे रेलवे ने 12 जून 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि रेलवे टिकट के बेसिक किराए पर 5 फीसदी या अधिकतम 50 रुपए की ये छूट केवल काउंटर टिकट बुकिंग पर ही मिलेगी। ये डिस्काउंट ऑनलाइन टिकटों पर नहीं मिलेगी।

कैसे पा सकते हैं टिकट पर छूट
आपको अगर डिस्काउंट चाहिए तो ये छूट आपको पीआरएस काउंटर से टिकट बुकिंग पर मिलेगा। आपको टिकट का भुगतान UPL/BHIM के जरिए करना होगा। आपको पेमेंट का कंफर्म करने पर किराए की रकम पर 5 फीसदी का छूट आपके यूपीआई अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। आपको बुक टिकट दे दिया जाएगा , जिसे लेकर आप आसानी से ट्रेन में सफर कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications