Indian Railways: छठ पर घर जाने वालों के लिए अच्छी खबर,रेलवे ने शुरू की 110 स्पेशल ट्रेनें,पूरी लिस्ट
Indian Railways: छठ पर घर जाने वालों के लिए अच्छी खबर,रेलवे ने शुरू की 110 स्पेशल ट्रेनें,पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। छठ पूजा पर घर जाने का सोच रहे हैं और ट्रेन की टिकट को लेकर परेशान है तो रेलवे की इस खबर से आपकी परेशानी कम होगी। दिवाली-छठ पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। रेलवे ने यात्रियों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 110 स्पेशल ट्रेनें लगाई हैं। रेलवे ने देश के प्रमुख स्टेशनों को जोड़ने के लिए नई स्पेशन ट्रेनों को चलाया है, ताकि लोगों को अपने घर पहुंचने में आसानी हो और ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

सबसे ज्यादा ट्रेनें उत्तर रेलवे चला रहा हैं, जो इस त्योहारी सीजन के दौरान 26 स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। वहीं नार्थ सेंट्रल रेलवे 4 स्पेशल ट्रेनें चलाएंगी। जबकि नार्थ ईस्ट रेलवे की 4. नार्थ वेस्ट रेलवे 4, ईस्टर्न रेलवे 6, ईस्ट सेंट्रल रेलवे 6, ईस्ट कोसटल रेलवे 8, सदर्न रेलवे 6, सदर्न ईस्ट रेलवे 8, सदर्न वेस्ट रेलवे 2 , वेस्टर्न रेलवे 18, वेस्ट सेंट्रल रेलवे 12 ट्रेनें चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications