IRCTC new Guidelines: 'अब रात में जोर-जोर से बात नहीं कर पाएंगे लोग', आईआरसीटीसी ने बदले नियम
IRCTC new Rules: रेलवे ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं जिसे मानना हर किसी को जरूरी है,जो इन नियमों का पालन नहीं करेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

IRCTC new guidelines: देश के लाखों यात्री हर रोज भारतीय रेल का प्रयोग करते हैं। इंडियन रेलवे की पूरी कोशिश होती है कि वो अपने यात्री का हर तरह से ख्याल रखें। हाल ही में कुछ खबरें आई थी कि जिसमें एसी कोच में यात्रा करने वाले कुछ लोगों ने रात्रि में यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों का जिक्र किया था।
रात में लोग मोबाइल पर तेजी से बातें करते हैं
यात्रियों ने कहा था कि रात में लोग मोबाइल पर तेजी से बातें करते हैं, लाइटें जलाकर रखते हैं, जिससे कि दूसरे यात्रियों को खासकर के बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं को असुविधा होती है इसलिए आईआरसीटीसी ने अब रात में सफर करने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है, जिसे हर यात्री और कैटरिंग स्टॉफ को पालन करना अत्यंत जरूरी है।
चलिए जानते हैं इस गाइडलाइंस के बारे में विस्तार से....
स्लीपर और एसी कोच के नए नियम
- यात्रियों को रात में तेज आवाज में मोबाइल में बात करने की परमिशन नहीं।
- तेज म्यूजिक सुनने के लिए हेडफोन का प्रयोग अनिवार्य है।
- नाईट लाइट को छोड़कर किसी भी पैसेंजर को लाइट जलाने की परमिशन नहीं।
IRCTC नियम: रात 10 बजे के बाद
- रात 10 बजे के बाद TTE आकर यात्रियों के टिकट की जांच नहीं कर सकेंगे।
- नाईट लाइट छोड़कर सारी लाइट्स बंद रहेगी।
- यात्रियों को समूहों में बात करने की इजाजत नहीं है।
- मिडिल बर्थ के यात्री किसी भी समय अपनी सीट खोल सकते हैं और निचली बर्थ के यात्री इसकी शिकायत नहीं कर सकते हैं।
- ऑनलाइन डाइनिंग सेवाएं रात 10 बजे के बाद खाना नहीं देंगी।
- हालांकि ई-कैटरिंग सेवाएं आपके लिए लेट नाईट के लिए व्यवस्था कर सकती है लेकिन विषम परिस्थितियों में।
IRCTC नियम: सामान नियम
- एसी बस में प्रत्येक यात्री को 70 किलो सामान ले जाने की अनुमति है।
- स्लीपिंग क्लास में 40 किलो तक और सेकेंड क्लास में 35 किलो तक सामान मुफ्त है।
- यात्रियों को अतिरिक्त सामान शुल्क के साथ 150 किलो सामान, स्लीपर में 80 किलो और दूसरी सीट पर 70 किलो सामान लाने की परमिशन है।












Click it and Unblock the Notifications