IRCTC Food Prices: क्या सच में महंगा हुआ ट्रेन का खाना? आईआरसीटीसी ने बताया सच

सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि 'कहीं कोई दाम नहीं बढ़े हैं। हां हमने यात्रियों को अब खाने-पीने की चीजों में और अधिक विकल्प दिए हैं ना कि रेट बढ़ाए हैं।'

IRCTC Food Prices:

IRCTC Food Prices : मंगलवार से एक खबर ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा हुआ है कि पूर्व मध्य रेलवे से जाने वाली ट्रेनों में आईआरसीटीसी ने फूड चार्ज बढ़ा दिया है। जिसके मुताबिक ट्रेन के अंदर अब खाना महंगा हो गया है जबकि स्टेशन पर चार्ज नहीं बढ़ाया गया है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद यात्रीगण थोड़ा कन्फ्यूज हो गए, जिसके बारे में अब सच्चाई खुद IRCTC ने बयां की है। उसकी ओर से कहा गया है कि पैसेंजर को दी जाने वाली फूड सर्विस में कोई चेंज नहीं किया गया है।

फूड आइटम बढ़े हैं ना कि फूड प्राइस

मीडिया से बात करते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि 'कहीं कोई दाम नहीं बढ़े हैं। ट्रेन के अंदर या बाहर हर जगह खाने-पीने के सामानों का वो ही रेट है, जो कि पुराने थे, हां हमने यात्रियों को अब खाने-पीने की चीजों में और अधिक विकल्प दिए हैं, इसलिए Additional Ala Cart Menu लागू किया है, जिसकी वजह से फूड आइटम बढ़े हैं ना कि फूड प्राइस।' दरअसल भारतीय रेलवे ने हाल ही में अपने मेन्यू को कस्टमाइज किया है, जिसके मुताबिक अब उसने मौसमी, श्रेत्रीय , हेल्दी और बेबी फूड को मेन्यू में शामिल किया है।

खाने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

IRCTC ने स्पष्ट किया कि ट्रेन की पेंट्री में मिलने वाले सामान्य खाने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इस बारे में सारी जानकारी आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट https://menurates.irctc.co.in/ पर क्लिक करके देख सकते हैं।

ट्रेनें कैसिंल, जानिए वजह

होली का त्योहार काफी नजदीक है, ऐसे में काफी लोग घर जाने की तैयारी में हैं लेकिन इस बीच यात्रियों को रेलवे की ओर से झटका मिला है। दरअसल इंडियन रेलवे ने 4 मार्च तक उत्तर भारत की कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. रेलवे की ओर से कहा गया है कि नॉन इंटरलॉकिंग और ट्रैक डब्लिंग की वजह से यूपी--बिहार की कई ट्रेनों को कैसिंल और डायवर्ट किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जो ट्रेनें कैसिंल हुई हैं उन यात्रियों के टिकटों को रिफंड कर दिया जाएगा।

कैसे करें "कैंसिल टिकट"

  • सबसे पहले वेबसाइट irctc.co.in पर विजिट करें।
  • फिर अपना यूजर का नाम और पासवर्ड भर के लॉग इन करें।
  • फिर "माई ट्रांजैक्शन" पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "Booked Ticket History" पर क्लिक करें।
  • आपका टिकट स्टेटस दिखेगा।
  • फिर "कैंसिल टिकट" पर क्लिक करें।
  • टिकट कैंसिल हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+