यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 20 से 29 सितंबर तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, 36 ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव
नई दिल्ली। अगर आप आने वाले कुछ दिनों में भागरपुर रूट पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो जरा ठहर जाइए। इस रूट पर आपको कुछ दिनों तक परेशानी झेलनी होगी। रेलवे ने 20 सितंबर से लेकर 29 सितंबर तक कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। रेलवे ने इन ट्रेनों के बारे में जानकारी दी है। भागलपुर रूट पर चलने वाली 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। वहीं 36 ट्रेनों के में बदलाव किया गया है।

भागलपुर पर जाने वाली ट्रेनें 20 से 29 सितंबर तक कैंसिल
रेलवे ने इन रूट्स पर तकरीबन आठ जोड़ी एक्सप्रेस और सुपरफॉस्ट एक्सप्रेस और 14 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं आधा दर्जन जोड़ी एक्सप्रेस और सुपरफॉस्ट एक्सप्रेस ट्रेनों को कम दूरी के लिए चलाया जाएगा। वहीं 20 जोड़ी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के रूट बदलें गए हैं।

क्या है इसकी वजह
दरअसल रेलवे में इंटरलॉकिंग एनआई वर्क चल रहा है, जिसकी वजह से 20 से 29 सितंबर तक ट्रेनें रद्द की गई है, कईयों के रूट बदलें गए हैं। ये नन इंटरलॉकिंग (एनआई) वर्क कुल 9 दिनों का होगा। 20 से 29 सितंबर की शाम तक इंटरलॉकिंग के काम खत्म होने के बाद ही इस रूट पर ट्रेनें चलेंगी। एनआई वर्क के दौरान कुल पांच ट्रेन कैंसिल रहेगी। 17 जोड़ी ट्रेनें मुंगेर, कटिहार, बरौनी, किऊल, आसनसोल, बड़हड़वा, पटना से होकर गुजरेंगी, जबकि 7 जोड़ी ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं।

रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
रेलवे ने 20 से 29 सितंबर तक रद्द रहने वाली ट्रेनों की लिस्ट, रूटों में बदलाव वाली ट्रेनों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी की है। आप 139 पर फोन करके भी संबंधित ट्रेनों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द
- भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ
- आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ
- मालदा-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस
- भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी, गरीब रथ, न्यू फरक्का एक्सप्रेस
- जनसेवा एक्सप्रेस
- गया-हावड़ा एक्सप्रेसआधे रास्ते से लौटने वाली ट्रेनें
- गोरखपुर से जम्मूतवी जायेगी अमरनाथ एक्सप्रेस
- जम्मूतवी से गोरखपुर तक ही आयेगी अमरनाथ एक्सप्रेस
- राजेंद्रनगर-बांका इंटरसिटी दशरथपुर तक ही आयेगी
- बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी दशरथपुर से ही जायेगी.
- साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी धरहरा से आयेगी-जायेगी.
- हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस भागलपुर तक ही आयेगी
- जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस भागलपुर से खुला करेगी.
- जमालपुर-मालदा इंटरसिटी सुल्तानगंज से आयेगी-जायेगी.
- रूट डायवर्ट हो चलेगी
- भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस बांका, जसीडीह, झाझा व किऊल होकर जायेगी.
- सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस किऊल, झाझा, जसीडीह होकर भागलपुर आयेगी.
- लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस
- भागलपुर-न्यू देहली साप्ताहिक एक्सप्रेस मुंगेर-बरौनी होकर जायेगी और आयेगी.
- भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस बांका, जसीडीह होकर जायेगी और आयेगी.
- यशवंतपुर-भागलपुर अंग एक्सप्रेस हावड़ा, बड़हरवा, रामपुर व साहिबगंज होकर आयेगी और जायेगी.












Click it and Unblock the Notifications