iPhone 8 launching updates: आकाश अंबानी ने लॉन्च किया iPhone 8 और iphone 8 plus

नई दिल्ली। आज का दिन टेलिकॉम इंडस्ट्री के लिए बहुत ही खास है। आज मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को जियो के नेटवर्क पर लॉन्च किया है। हालांकि, उन्होंने इस इस कार्यक्रम के दौरान आईफोन 8 को नहीं दिखाया, बल्कि जियो नेटवर्क पर आईफोन 8 का एक्सपीरियंस लेने के लिए वहां उपस्थित लोगों को एक्सपीरियंस सेंटर में डेमो लेने के लिए कहा। यह लॉन्चिंग रिलायंस जियो के मुंबई मुख्यालय में की गई। आकाश अंबानी ने कहा कि ऐप्पल और जियो की पार्टनरशिप से दो ऐसी बड़ी कंपनियां एक साथ आई हैं, जो सबसे पहले ग्राहक के बारे में सोचती हैं। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी और ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने एक वीडियो मैसेज के जरिए कार्यक्रम को संबोधित भी किया। आपको बता दें कि 22 सितंबर से ही Apple iPhone 8 और iPhone 8 Plus की प्री बुकिंग शुरू हो गई है। यूं तो इस मोबाइल फोन की कीमत काफी अधिक है, लेकिन आप चाहें तो रिलायंस जियो के एक खास ऑफर के तहत इस फोन को सिर्फ 16,200 रुपए में भी पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे पा सकते हैं ये ऑफर।

क्या है रिलायंस जियो का ऑफर?

क्या है रिलायंस जियो का ऑफर?

रिलायंस जियो ने एक खास ऑफर निकाला है, जिसमें आप 64,000 रुपए के आईफोन 8 (64 जीबी) मॉडल को सिर्फ 16,200 रुपए में पा सकते हैं। कंपनी के इस ऑफर के तहत आप आईफोन 8 का 64GB, 256GB और आईफोन 8 प्लस का 64GB, 256GB मॉडल खरीद सकते हैं। हालांकि, जियो के इस ऑफर के तहत आप यह फोन सिर्फ साल भर इस्तेमाल कर सकेंगे।

ऐसे मिलेगा ये ऑफर

ऐसे मिलेगा ये ऑफर

अगर आप आईफोन 8 के 64 जीबी वाले मॉडल को खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 64,000 रुपए चुकाने होंगे। अगर आपने 22 सितंबर से 29 सितंबर के बीच सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से यह फोन खरीदा तो आपको 10,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इस तरह आपकी जेब से सिर्फ 54,000 रुपए खर्च हुए। वहीं जियो के ऑफर के तहत कंपनी को अगर आप साल भर बाद आईफोन लौटाते हैं, तो वह इसके लिए आपको 37,800 रुपए देगी। इस तरह से यह आईफोन आपको सिर्फ 16,200 रुपए का पड़ेगा।

किस फोन पर क्या है ऑफर?

किस फोन पर क्या है ऑफर?

आईफोन 8 के 64 जीबी मॉडल के लिए आपको साल भर बाद 37,800 रुपए मिलेंगे। वहीं दूसरी ओर, आईफोन 8 के 256 जीबी वाले मॉडल के लिए आपको साल भर के बाद 60,200 रुपए मिलेंगे। आपको बता दें कि आईफोन 8 के 64 जीबी वाले मॉडल की कीमत 64,000 रुपए है, जबकि इसके 256 जीबी वाले मॉडल की कीमत 86,000 रुपए है।

ये है जियो की शर्त

ये है जियो की शर्त

अब आपको मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि आखिर जियो आईफोन को क्यों खरीदेगा। आपको बता दें, कि इस ऑफर में जियो की एक शर्त है। इसके तहत आपको साल भर तक उस आईफोन में सिर्फ रिलायंस जियो का ही सिम इस्तेमाल करना होगा। आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के लिए जियो ने नया टैरिफ भी निकाला है। रिलायंस जियो 799 रुपए के प्लान में 28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 90 जीबी डेटा दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+