जानिए, आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस कितने रुपए के मिलेंगे भारत में

नई दिल्ली। भारत में एप्पल के नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के सभी वैरिएंट की कीमतों का खुलासा हो गया है। एप्पल ने अपनी वेबसाइट पर अपने इन दोनों फोन के सभी वैरिएंट की कीमत की लिस्ट जारी की है। साथ ही यह भी बताया है कि आखिर यह फोन भारत में मिलेगा कब। इतना ही नहीं, कंपनी ने आईफोन 6 एस और आईफोन 6 एस प्लस के दामों को भी इस लिस्ट में शामिल किया है।

iphone 7

आईफोन 7 प्लस 32 जीबी की कीमत भारत में 72000 होगी, जबकि 128 जीबी वाले आईफोन 7 प्लस की कीमत 82,000 रुपए तय की गई है। वहीं दूसरी ओर, 256 जीबी वाले आईफोन 7 प्लस की कीमत 92000 तय की गई है।

आईफोन 7 के 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी वैरिएंट की कीमत क्रमशः 60000, 70000 और 80000 रुपए होगी। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस भारत में 7 अक्टूबर से मिलने शुरू होंगे।

इसके अलावा अगर बात की जाए आईफोन 6 एस प्लस की तो इसके 32 जीबी वैरिएंट की कीमत 60,000 है, जबकि आईफोन 6एस के 32 जीबी वैरिएंट की कीमत 50000 रुपए है। आईफोन 6 एस और आईफोन 6 एस प्लस के 128 जीबी वैरिएंट की कीमत क्रमशः 60000 और 70000 है।

iphone

आईफोन 6 एस और आईफोन 6 एस प्लस के 128 जीबी वैरिएंट की कीमत क्रमशः 82000 और 92000 रुपए थी, जिनमें 22000 रुपए की कटौती की गई है। वहीं दूसरी ओर आईफोन एसई के 16 जीबी वैरिएंट की कीमत 39000 रुपए है, जबकि 64 जीबी वैरिएंट की कीमत 44000 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+