साल 2018 में 7.4 फीसदी ग्रोथ करेगी भारत की अर्थव्यवस्था- आईएमएफ

नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को भारत की विकास दर की तारीफ करते हुए कहा कि साल 2018 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से विकास करेगी। आईएमएफ ने साल 2018 में भारत की अर्थव्यवस्था का 7.4 फीसदी और 2019 में 7.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। एशिया एंड पैसिफिक रीजनल इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में भी भारत की अर्थव्यवस्था की तारीफ की थी।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को भारत की विकास दर की तारीफ करते हुए कहा कि साल 2018 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से विकास करेगी। आईएमएफ ने साल 2018 में भारत की अर्थव्यवस्था का 7.4 फीसदी और 2019 में 7.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। एशिया एंड पैसिफिक रीजनल इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में भी भारत की अर्थव्यवस्था की तारीफ की थी।

आईएमएफ में नोटबंदी और जीएसटी की भी चर्चा की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अभी नोटबंदी और जीएसटी के असर से उभर रहा है और आने वाले समय में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक(सीपीआई) नियंत्रण में रहेगा।

रिपोर्ट में चीन के लिए बुरी खबर है क्योंकि आईएमएफ द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में चीन की आर्थिक संवृद्धि दर 2018 में 6.6 फीसदी और 2019 में 6.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है।

आईएमएफ की रिपोर्ट में वित्तिय घाटा बढ़ने की बात कही गई है। साल 2017 में उपभोक्ता मूल्य में 3.6 फीसदी बढ़ोतरी हुई, वहीं आने वाले दो सालों में इसके पांच फीसदी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। वित्तिय घाटा बढ़गे हालांकि, विदेश प्रत्यक्ष निवेशके आने से इसमें थोड़ी बढ़त का अनुमान लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या

रिपोर्ट में एशियाई क्षेत्र को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बताया गया है। लेकिन इस रिपोर्ट में पाकिस्तान का जिक्र नहीं किया गया है। रिपोर्ट की सूची में पाकिस्तान को मध्य पूर्वी देशों की सूची में रखा गया है। पाकिस्तान का रिपोर्ट में नाम न होना पाकिस्तान के लिए बुरी खबर है क्योंकि इंटरनेशल लेवल पर पाक को इसका नुकसान होगा।

यह भी पढ़ें- इंडिया बाज़ार डॉट इन के साथ जुड़कर रोज कमाएं 7500 रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+