जानिए, 200 रुपए के आने वाले नोट से जुड़ी 5 खास बातें
नई दिल्ली। जल्द ही आपकी जेब में भी 200 रुपए का नोट पहुंच जाएगा। सूत्रों का कहना है कि 200 रुपए के नोटों की छपाई शुरू भी की जा चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही 200 रुपए के नोट बाजार में आ जाएंगे। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें।

1- अगले महीने से आ जाएंगे नोट
भारतीय रिजर्व बैंक में नोट छपाई के मामले से जुड़े कुछ लोगों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि भारतीय रिजर्व बैंक अगले महीने 200 रुपए के नोट जारी कर देगा। ऐसे में अब जल्द ही आप लोगों की जेब में 200 रुपए के नोट भी होंगे।
Recommended Video


2- 2000 के नोटों की छपाई बंद
200 के नोटों के बाजार में जल्द से जल्द लाने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक करीब 5 महीने पहले ही 2000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर चुका है। इस समय भारतीय रिजर्व बैंक का पूरा ध्यान 200 रुपए के नोट को लॉन्च करने पर है।

3- एटीएम से नहीं मिलेगा 200 का नोट
भारतीय रिजर्व बैंक को 200 रुपए के नोटों को लेकर एक खास प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव के अनुसार 200 रुपए के नोट को एटीएम के जरिए बाजार में नहीं लाने का सुझाव दिया गया है। सुझाव दिया गया है कि इस नोट को सिर्फ बैंक के जरिए ही बाजार में लाया जाए। इस तरह से एटीएम को 200 रुपए के हिसाब से बनाने की परेशानी से भी मुक्ति मिल जाएगी।

4- एडवांस फीचर होंगे इसमें
रिपोर्ट्स से यह बात सामने आई है कि सरकार ने 200 रुपए के नोट जारी करने में भी एडवांस सुरक्षा फीचर्स का ध्यान रखा है। सरकार की पूरी कोशिश है 200 रुपए के नकली नोट न बनाए जा सकें, इसलिए सरकार ऐसा कर रही है।

5- छोटे नोटों की दिक्कत होगी खत्म
नोटबंदी के बाद सरकार ने 500 और 2000 रुपए के नोट जारी किए थे, लेकिन छोटे नोट जारी नहीं किए थे। इसी के चलते छोटे नोटों की किल्लत हो गई थी। 200 रुपए के नोट बाजार में आ जाने के बाद छोटे नोटों की किल्लत खत्म हो जाएगी।
-
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू












Click it and Unblock the Notifications