PPF समेत कई लघु बचत योजनाओं पर ब्याज घटी, सरकार ने 0.1 फीसदी घटाया ब्याज

नई दिल्ली। सरकार ने लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कटौती कर दी है। पीपीएफ, किसान पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना जैसे लघु बचत योजनाओं पर ब्याज में कटौती कर दी है। इन योजनाओं में ब्याज दर में 0.1 प्रतिशत की कटौती कर दी है।

 Interest rates on savings deposit, PPF to be lowered by 0.1 per cent

आपको बता दें कि ये कटौती जुलाई-सितंबर की तिमाही के लिए है। इस कटौती का असर आपके बैंक में जमा ब्याज पर होगी। इससे पहले अप्रैल से जून की तिमाही पर भी 0.1 फीसदी की कटौती की गई थी। वित्त मंत्रालय ने इस कटौती के बारे में कहा है कि लोक भविष्य निधि पर अब 7.8 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज मिलेगा। वहीं किसान विकास पत्र पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज देना होगा। सुकन्या समृद्धि खातों पर वार्षिक 8.3 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। जबकि वरिष्ठ नागरिक योजना पर 8.3 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। वहीं 1 से 5 साल की जमा पर 6.8 से 7.6 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा, जबकि 5 साल से अधिक के जमा पर अब 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।

सरकार की घोषणा के बाद अब लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों को तिमाही आधार पर अधिसूचित किया जा रहा है। इन लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों को सरकारी बांड से प्राप्ति से संबद्ध किया जाएगा। इस कटौती के बाद माना जा रहा है कि बैंक भी अपने लघु ब्याज योजनाओं पर ब्याज दरें कम कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+