Interest Rates में कितना बदलाव हुआ ? यहां चेक करें SBI, HDFC Bank और ICICI Bank में RD की ब्याज दरें
SBI, HDFC Bank और ICICI Bank में RD की ब्याज दरों में बदलाव हुआ है। Interest Rates में कितना बदलाव हुआ ? यहां चेक करें। interest rates on recurring deposits in SBI HDFC Bank ICICI Bank
Interest Rates हमेशा बैंकिंग सेक्टर में सबसे अहम सवाल होता है। बैंकों की ब्याज दरों में बदलाव की खबर है। रेकरिंग डिपॉजिट पर तीन बड़े बैंक- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, HDFC बैंक और ICICI बैंक की ब्याज दरों को अपडेट किया गया है। आवर्ती जमा पर नई ब्याज दरें आकर्षक हो सकती हैं।
Recommended Video


निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने सभी अवधि के लिए आवर्ती जमा (Recurring Deposit) पर अपनी ब्याज दरों में वृद्धि की है। 6 महीने में मैच्योर होने वाली जमाओं पर बैंक 4.50 प्रतिशत और 9 महीने में मैच्योर होने वाली जमा पर एचडीएफसी बैंक 5.25 प्रतिशत देता है। आईसीआईसीआई बैंक 6 महीने से लेकर 10 साल तक के रेकरिंग डिपॉजिट ऑफर करता है।
रेपो दर में 50 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि
जब से रिजर्व बैंक ने इस साल मई से दरों में बढ़ोतरी की है, तब से आरडी और एफडी जैसे बैंक जमा पर छोटी से मध्यम अवधि की ब्याज दरें काफी बढ़ गई हैं। मैक्रोइकॉनॉमिक स्थिति और उसके दृष्टिकोण के आकलन के आधार पर, केंद्रीय बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी समिति (MPC) ने अपनी अक्टूबर वाली नीति बैठक में रेपो दर को 5.9 प्रतिशत तक ले जाने के लिए नीति रेपो दर में 50 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि करने का निर्णय लिया।
उच्च ब्याज दर व्यवस्था के अनुरूप, ऋण देने वाले बैंक अब आरडी ग्राहकों को 4.25 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत की रेंज में इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। भारत में अधिकांश प्रमुख बैंक 6 महीने से लेकर 10 साल तक की अवधि के आरडी का विकल्प देते हैं।
एसबीआई में आवर्ती जमा (आरडी)
भारतीय स्टेट बैंक ने 22 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी आरडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। SBI एक वर्ष से 10 वर्षों में परिपक्व होने वाली आरडी पर 6.10 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत तक की ब्याज दर प्रदान करता है।

1 वर्ष से अधिक और 2 वर्ष से कम अवधि के RD पर ब्याज दर 6.10 प्रतिशत होगी। 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम की अवधि के लिए ग्राहकों को 6.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। जो लोग 3 साल से 5 साल से कम अवधि की RD का विकल्प चुनते हैं तो 6.10 प्रतिशत की दर मिलेगी। 5 साल और 10 साल तक की अवधि चुनने वाले ग्राहकों को 6.10 प्रतिशत ब्याज मिल सकता है।
HDFC बैंक की ब्याज दरें
निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने सभी अवधि के लिए आवर्ती जमा पर अपनी ब्याज दरों में वृद्धि की है। 6 महीने में मैच्योर होने वाली RD पर बैंक 4.50 प्रतिशत और 9 महीने में मैच्योर होने वाली RD पर एचडीएफसी बैंक 5.25 प्रतिशत की दर से ब्याज देगा। 12 महीने में मैच्योर होने वाली आरडी पर अब 6.10 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी, और 15 महीने से 24 महीने में मैच्योर होने वाली RD पर अब 6.15 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। 90 महीने से 120 महीने में मैच्योर होने वाली RD पर अब 6.20 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। ये दरें 26 अक्टूबर 2022 से प्रभावी होंगी।

आरडी पर आईसीआईसीआई बैंक की दरें
आईसीआईसीआई बैंक 6 महीने से लेकर 10 साल तक की आरडी ऑफर करता है। आपके द्वारा चुनी गई अवधि के आधार पर RD पर ग्राहकों को 6 महीने के 4.25 प्रतिशत से 6.20 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। ये दरें 18 अक्टूबर से प्रभावी हैं। बैंक ने अपनी साइट पर उल्लेख किया है, आवर्ती जमा (Recurring Deposit) 6 महीने की न्यूनतम अवधि (और उसके बाद 3 महीने के अंतर पर) अधिकतम 10 वर्षों का आरडी उपलब्ध होगी। बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक के खाताधारक अपने मोबाइल एप्लिकेशन (iMobile) से भी आरडी खाता शुरू कर सकते हैं। ऑटो डेबिट ऑप्शन से हर महीने बचत बैंक खाते से आरडी का अमाउंट कट जाता है।












Click it and Unblock the Notifications