IRDAI ने दी LIC-IDBI बैंक डील को मिली मंजूरी,एलआईसी ने 13000 करोड़ का निवेश कर हासिल की 51% हिस्सेदारी
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम के IDBI बैंक में निवेश बढ़ाने के प्रस्ताव को बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण IRDAI ने मंजूरी दे दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईआरडीएआई ने IDBI बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 51 प्रतिशत कर सकती है।

आईडीबीआई बैंक को खराब वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने एलआईसी से निवेश की पहल की थी, जिसके बाद माना जा रहा है कि एलआईसी आईडीबीआई बैंक में 13000 करोड़ का निवेश कर सकती है। IRDAI ने इस डील पर अपनी हामी भर दी है अब कैबिनेट को इसपर अपनी मुहर लगानी है। कैबिनेट की मंजूरी के साथ एलआईसी की बैंक में 51 फीसदी हिस्सेदारी तो हो जाएगी, लेकिन बैंक पर कोई मैनेजमेंट कंट्रोल नहीं होगा।
LIC-IDBI डील को मिली मंजूरी
एलआईसी और आईडीबीआई डील को हैदराबाद में आईआरडीएआई बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल गई। बोर्ड ने एलआईसी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। LIC का इस वक्त IDBI बैंक में 11 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसे 13000 करोड़ के निवेश से 51 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा। इस डील से जहां एलआईसी के पास बैंकिंग सेक्टर में उतरने का मौका मिल जाएगा, वहीं IDBI को अपने कैपिटल को सुधारना का मौका मिल जाएगा। NPA से जूझ रही बैंक ने रिकैपिटलाइजेशन प्रोग्राम की घोषणा की थी। LIC के इस निवेश मिलने के बाद बैंक में सुधार का रास्ता खुल जाएगा।
इस डील का एलआईसी पॉलिसी धारकों पर क्या असर होगा इसे लेकर जानकर करते हैं कि इस डील से एलआईसी की सेहत पर और उसके पॉलिसी धारकों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि एलआईसी के पास इतना बड़ा कार्पस है कि उसमें से 10-15 हजार करोड़ से उनकी हालत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। ऐसे में इस डील से पॉलिसी धारकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications