खुशखबरी! अब Instagram में भी आएगा वीडियो कॉलिंग का फीचर्स

नई दिल्ली। अब जल्द ही इंस्टाग्राम यूजर्स भी एक दूसरे से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात कर सकेंगे। WABetaInfo की एक खबर के मुताबिक इंस्टग्राम जल्द ही एक नये अपडेट पर काम कर रहा है जिसमें वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है। अपडेट के बाद यूजर्स को किसी डायरेक्ट मैसेज में ऊपर इंफो बटन के बगल में वीडियो कॉलिंग का बटन दिखाई देगा।

ऐसे कर सकते हैं वीडियो कॉल

ऐसे कर सकते हैं वीडियो कॉल

रिपोर्ट के मुताबिक ये अपडेट आने के बाद इंस्टाग्राम यूजर्स को डायरेक्ट मैसेज में जाकर किसी यूजर्स का चैट बॉक्स खोलना होगा। चैट बॉक्स ओपन होते ही यूजर्स को ऊपर वीडियो कॉलिंग का बटन दिखेगा जिसकी मदद से वो उस यूजर्स से वीडियो कॉलिंग पर बात कर सकते हैं। इंस्टाग्राम अभी अपने इस फीचर का टेस्ट कर रहा है। बताया जा रहा है कि अगले एक-दो महीनों के भीतर इंस्टाग्राम का ये अपडेट लॉन्च हो सकता है।

सभी को नहीं कर पाएंगे वीडियो कॉल

सभी को नहीं कर पाएंगे वीडियो कॉल

ऐसा नहीं है कि आप अपडेट आने के बाद किसी भी इंस्टाग्राम यूजर्स को वीडियो कॉल कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आप उन्हीं इंस्टाग्राम यूजर्स को वीडियो कॉल कर सकते हैं जिन्होंने आपकी डायरेक्ट मैसेज की रिक्वेस्ट एक्सेपट की होगी। अगर किसी यूजर्स ने आपकी चैट रिक्वेस्ट एक्सेपट नहीं की है तो आप उसे वीडियो कॉल नहीं कर सकते हैं।

लगातार बदलाव कर रहा है इंस्टाग्राम

लगातार बदलाव कर रहा है इंस्टाग्राम

बता दें कि व्हाट्सएप की तरह इंस्टाग्राम भी अपने यूजर्स के लिए लगातार बदलाव कर रहा है। अभी हाल ही में इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए GIF स्टिकर्स लॉन्च किए थे। ये GIF स्टिकर Giphy के सहयोग से लॉन्च किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+