Infosys के नए सीईओ पाएंगे1 करोड़ प्रतिमाह की सैलरी व 20 लाख के शेयर

vishal-sikka-infosys
नई दिल्‍ली। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी के दिग्गज सीईओ की तनख्वाह भी दिग्गज होगी। इंफोसिस के नए सीईओ विशाल सिक्‍का को सालाना 50.8 लाख डॉलर, यानि कि 30.6 करोड़ रुपए वेतन पाने के हकदार हो गए हैं।

पढ़ें- शेयर बाज़ार में तेजी

उन्‍हें 20 लाख डॉलर मूल्‍य के शेयर भी दिए जाएंगे। 47 वर्षीय सिक्‍का एक अगस्‍त से इंफोसिस के सीईओ का पदभार संभालेंगे। वे वर्तमान सीईओ एसडी शिबूलाल की जगह लेंगे।

भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस निर्यातक कंपनी ने 30 जुलाई को शेयरधारकों की एक्‍स्‍ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में नए सीईओ के रूप में सिक्‍का की नियुक्ति के लिए मंजूरी ली जाएगी।

इसके अलावा मीटिंग में सिक्‍का को सालाना वेतन 9 लाख डॉलर और 41.8 लाख डॉलर का सालाना परिवर्ती भुगतान करने के लिए भी शेयरधारकों की अनुमति ली जाएगी। हालांकि कॉर्पोरेट सैक्टर में उनकी सैलरी को लेकर बेहद रोमांच पैदा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+