इंफोसिस को दूसरी तिमाही में 10% मुनाफा, खजाने में आए 4110 करोड़ रुपए
मुंबई। देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के नतीजे आ गए हैं। वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 10 फीसदी बढ़ गया है। इस दौरान आईटी कंपनी को 4110 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। बता दें कि, वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 3,612 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस की रुपये में आय 7.5 फीसदी बढ़कर 20,552 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में इंफोसिस की रुपये में आय 19,128 करोड़ रुपये रही थी।

डॉलर के टर्म में कंपनी की आय सालाना अधार पर 7.1 फीसदी और तिमाही आधार पर 3.2 फीसदी बढ़कर 292 करोड़ डॉलर रही है। कांस्टेंट करंसी टर्म में ग्रोथ 4.2 फीसदी रही है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस की डॉलर में होने वाली आय 272.8 करोड़ डॉलर रही थी। जबकि बीती तिमाही में यह 283.1 करोड़ डॉलर रही थी।
दूसरी तिमाही में डिजिटल कारोबार में 13.5 फीसदी का उछाल रहा और यह 90.5 करोड़ डॉलर हो गया। कंपनी के कुल आय में डिजिटल कारोबार की हिस्सेसादारी 31 फीसदी रही। वहीं, इस दौरान कंपनी ने 200 करोड़ डॉलर की नई डील भी साइन की है।












Click it and Unblock the Notifications