जनता को मामूली राहत, खुदरा महंगाई दर जून में गिरकर हुई 6.26%, औद्योगिक उत्पादन में उछाल
नई दिल्ली, जुलाई 12: करीब डेढ़ साल के ज्यादा वक्त से कोरोना से जंग लड़ रही देश की जनता लिए मामूली राहत देने वाली खबर सामने आई है। खुदरा महंगाई दर में मामूली गिरावट देखने को मिला है। वहीं औद्योगिक उत्पादन दर में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) की ओर से मापी जानी वाली देश की खुदरा मुद्रास्फीति दर जून में मामूली गिरावट के साथ 6.26 प्रतिशत पर दर्ज की गई है। इससे पहले मई में 6.30 प्रतिशत पर थी।

वहीं मई के महीने में औद्योगिक उत्पादन में जोरदार उछाल दर्ज की गई है। भारत सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक मई के महीने में औद्योगिक उत्पादन 29.3 फीसदी बढ़ा है।
Industrial production rises 29.3% in the month of May: Government of India pic.twitter.com/VdQjuq6okc
— ANI (@ANI) July 12, 2021
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल मार्च से औद्योगिक उत्पादन काफी प्रभावित रहा था। उस वक्त इस दर में 18.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं अप्रैल, 2020 में औद्योगिक उत्पादन 57.3 प्रतिशत घटा था।
Retail inflation stands at 6.26% in June compared to 6.30% in May: Government of India pic.twitter.com/V9b2eKjr4k
— ANI (@ANI) July 12, 2021
वहीं मई के मुकाबले आम जनता को जून में खुदरा महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिली है। मई में जो खुदरा महंगाई दर 6.30 प्रतिशत पर थी, वो जून खुदरा महंगाई दर घटकर 6.26 फीसदी हो गई है।
हालांकि मई के मुकाबले जून में खाने-पीने की चीजें के लिए महंगाई का सामना करना पड़ा है। मई में खाद्य महंगाई दर 5.01 प्रतिशत थी, जो जून में 5.15 प्रतिशत हो गई। इसके पीछे पेट्रोल-डीजल के दामों की कीमतों का आसमान छूना एक बड़ा कारण है।












Click it and Unblock the Notifications