IndiGo ने दिया 899 रुपये में हवाई यात्रा का ऑफर, जानिए आपके शहर की टिकट की कीमत
Recommended Video

नई दिल्लीः हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छा मौका है। IndiGo 899 रुपये में हवाई यात्रा का मौका दे रहा है। IndiGo का ये ऑफर 8 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक चलेगा। घरेलू यात्रियों के लिए 899 और इंटरनैशनल रूट पर जाने वाले यात्रियों को 1399 का टिकट लेना होगा। इसके साथ ही अगर आप पेमेंट एसडीएफसी क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको और भी फायदा मिल सकता है।

Hdfc कार्ड से टिकट बुक करने पर मिलेगा फायदा
कंपनी द्वारा दावा किया जा रहा है कि अगर आप एसडीएफसी क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करते हैं तो आपको 10 फीसदी कैशबैक का ऑफर दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक घरेलू उड़ानों पर अधिकतम 300 रुपये और इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए अधिकतम 600 रुपये का कैश बैक मिलेगा।

दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए 899 रुपए का टिकट
कंपनी की इस योजना के तरह दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए 899 रुपए का टिकट तो वहीं दिल्ली से जयपुर जाने वाले यात्रियों को 999 रुपये का टिकट, दिल्ली से अमृतसर जाने वाले यात्रियों को महज 1099 का टिकट मिलेगा।

छुट्टियां प्लान करने का अच्छा समय होगा
IndiGo के चीफ कमर्शल ऑफिसर संजय कुमार का कहना है कि, 'IndiGo में हमारी कोशिश रहती है कि ग्राहकों को अच्छे ऑफर मुहैया कराते रहें और ऐसे फीचर भी लाएं जो ग्राहकों के ट्रैवल एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाएं।' चीफ कमर्शल ऑफिसर ने आगे कहा कि उन्हें इस ऑफर को लॉन्च करते हुए काफी खुशी हो रही है। इस ऑफर को लेने वालों के पास अपनी छुट्टियां प्लान करने का अच्छा समय होगा।

1 फरवरी से 15 अप्रैल तक यात्रा करनी होगी
साफ कर दें ये अगर आप ये टिकट खरीदते हैं तो आपको 1 फरवरी से 15 अप्रैल तक यात्रा करनी होगी। यानि अगर आप गर्मियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ये बेहतरीन मौका है। तीन दिन चलने वाले इस ऑफर में आपके लिए फायदे की बात है।

ग्राहकों को लुभाने के ऑफर
पिछले कई महीनों से एयरलाइंस ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर्स लॉन्च किए हैं। कई पूरे मामले पर नजर रखने वालों की कहना है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या और एयरलाइंस की तरफ से लगातार आ रहे अनोखे ऑफर्स की वजह से कम कीमत में हवाई यात्रा संभव हो पाई है।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications