IRCTC की नई सुविधा, ट्रेन में सीट खाली होते ही बजेगी घंटी,बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन

IRCTC की नई सुविधा, ट्रेन में सीट खाली होते ही बजेगी घंटी,बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन

नई दिल्ली, 5 दिसंबर। Indian Railway Latest Update. यात्रियों के सफर को आसान और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे अक्सर कई बदलाव करता रहता है। रेलवे के ऐसे कई नियम होते हैं, जिनके बारे में अधिकांश यात्रियों को जानकारी नहीं होती है। ऐसा ही एक नियम है, जिसमें आप सफर से पहले अपना बोर्डिग स्टेशन बदल सकते हैं, यानी आपकी ट्रेन छूटने की संभावना बहुत कम हो जाती है। जरूरत के मुताबिक आपने जिस स्टेशन से टिकट लिया है, उससे बजाए किसी अन्य स्टेशन से भी ट्रेन बोर्ड कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको अपना बोर्डिग स्टेशन बदलना होगा। वहीं IRCTC ने अपने यूजर्स को खास सुविधा दी है, जिसके तहत अब ट्रेन में सीट खाली होने पर आपको नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी दी जाएगी।

 अब नहीं छूटेगी आपकी ट्रेन

अब नहीं छूटेगी आपकी ट्रेन

बुक किए गए टिकट का आप आसानी ने बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। IRCTC यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा दी है, जिसके तहत आप ट्रेन टिकट की बोर्डिग ऑनलाइन कर सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि बोर्डिग स्टेशन उन्हीं टिकटों का बदल सकेंगे, जिनकी बुकिंग आपने ऑनलाइन की है। यानी पीआरएस सिस्टम के जरिए या ट्रैवल एजेंट्स के जरिए या फिर विक्लप ऑप्शन के तहत बुक टिकटों का बोर्डिग स्टेशन आप नहीं बदल सकेंगे।

 ट्रेन से खुलने से 24 घंटे पहले करना होगा बदलाव

ट्रेन से खुलने से 24 घंटे पहले करना होगा बदलाव

रेलवे के नियम के मुताबिक आप यात्रा से 24 घंटे पहले अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। अगर आपने एक बार बोर्डिग स्टेशन बदल दिया तो फिर आप ओरिजनल स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ सेकेंगे। वहीं बिना बोर्डिंग स्टेशन बदले ही अगर आप दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं तो आपको पेनेल्टी देनी होगी। आप एक बुक टिकट का बोर्डिंग स्टेशन सिर्फ एक बार बदल सकेंगे।

 सीट खाली होने पर आएगा नोटिफिकेशन

सीट खाली होने पर आएगा नोटिफिकेशन

ट्रेन टिकट कंफर्म पाने के लिए आप महीनों पहले टिकट बुक कर लेते हैं। अगर टिकट कंफर्म नहीं मिला तो आप वेटिंग टिकट लेकर यात्रा से पहले तक उसके कंफर्म होने का इंतजार करते हैं, लेकिन IRCTC की नई सुविधा के बाद आपको ऐसा नहीं करना होगा। आईआरसीटीसी की नई सुविधा के तहत अब किसी ट्रेन में खाली बर्थ की जानकारी आपको नोटिफिकेशन के तौर पर मिलेगी। IRCTC अपने यात्रियों को अब ये सुविधा दे रहा है, जिसकी मदद से अब यात्रियों को नोटिफिकेशन के जरिए ट्रेन में खाली हुई सीट की जानकारी मिलेगी। IRCTC ने पुश नोटिफिकेशन की सुविधा शुरू की है, जिसकी मदद से आपको ट्रेन में सीट की उपलब्धता समेत कई तरह की सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। इस नोटिफिकेशन का अलर्ट पाने के लिए आपको सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाकर पुश नोटिफिकेशन की सुविधा को लेना होगा, जिसके बाद आपको ट्रेन में बर्थ खाली होने पर इसकी जानकारी यात्रियों को नोटिफिकेशन के जरिए मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+