Indian Railway: रेल यात्रियों की राहत भरी खबर, शुरू होने जा रहा है हमसफर, डबल डेकर एक्सप्रेस, पूरी लिस्ट
Indian Railway: रेल यात्रियों की राहत भरी खबर, शुरू होने जा रहा है हमसफर, डबल डेकर एक्सप्रेस, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। Humsafar Express. भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी खबर राहत है। रेलवे एक बार फिर से हमसफर एक्सप्रेस( Humsafar Express) और डबल डेकर एक्सप्रेस ( Double Decker Express) का संचालन फिर से शुरू होने वाला है। रेलवे ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते इन ट्रेनों का संचालन रोक दिया था, लेकिन अब एक बार फिर से पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।

फिर से दौड़ेगी हमसफर एक्सप्रेस
कोरोना के संक्रमण के बढ़ने के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया। अब धीर-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में रेलवे ने फिर से ट्रेनों पर पटरी पर दौड़ाने का फैसला किया है। रेलवे ने इस हफ्ते से 8 जोड़ी ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। इसमें हमसफर एक्सप्रेस (Humsafar Express) के साथ-साथ डबल डेकर एक्सप्रेस (Double-decker Express) शामिल हैं। रेलवे ने बांद्रा-जामनगर हमसफर एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। ट्रेन संख्या 09123/09124 बांद्रा टर्मिनस-जामनगर हमसफर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन अब हफ्ते में तीन दिन चलेंगी। ये ट्रेन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलेंगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 09235/09236 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर सुपरफास्ट स्पेशन ट्रेन का संचालन हर सोमवार को किया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 02931/02932 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद डबल डेकर स्पेशल ट्रेन का संचालन भी रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन किए जाएंगे। जबकि रेलवे ने ट्रेन नंबर 9303/09304 वेरावल-इंदौर महामना स्पेशल ट्रेन को हफ्ते में सिर्फ एक दिन चलाने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications