यात्रीगण ध्यान दें: रेलवे के इस फैसले से 30% कम हुआ किराया, सीनियर सिटीजन को खुशखबरी जल्द

नई दिल्ली, 16 नवंबर। कोरोना के संक्रमण कम होने के साथ-साथ रेलवे की रफ्तार बढ़ती जा रही है। भारतीय रेलवे एक बार फिर से पुराने अंदाज में लौट रही है। रेलवे ने कोरोना महामारी के दौरान शुरू कि गए स्पेशल ट्रेनों को अब सामान्य ट्रेनों में बदलने का फैसला कर लिया है। रेलवे ने सभी स्पेशल कैटेगरी की ट्रेनों को सामान्य ट्रेनों में बदलना शुरू कर दिया हैं, जिसके लिए पीआरए सिस्टम में भी जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। रेलवे के इस फैसले से ट्रेन किराए में बड़ी कटौती होगी।

Recommended Video

    Indian Railways का बड़ा फैसला, Corona काल से पहले की तरह चलेंगी सभी Trains | वनइंडिया हिंदी
     सस्ता होगा ट्रेन टिकट

    सस्ता होगा ट्रेन टिकट

    कोरोना के कारण ट्रेनों को स्पेशल कैटेगरी के साथ चलाया गया था, जिसके कारण यात्री किराए में भी 20 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई थी। अब चूंकि रेलवे ने ट्रेनों को फिर से सामान्य श्रेणी में चलाने का फैसला किया है। जब ट्रेनें सामान्य श्रेणी में चलेगी तो उसका किराया भी घट जाएगा। रेलवे ने 15 नवंबर से पहले ही तरह ही ट्रेनों को सामान्य तरीके से चलाने का फैसला किया है। इससे यात्री किराए में 20 से 30 फीसदी की कमी आएगी। रेलवे के इस फैसले का असर 1700 ट्रेनों पर होगा, जिन्हें कोविड के दौरान स्पेशल कैटेगरी में चलाया गया।

     15 नवंबर से मिली राहत

    15 नवंबर से मिली राहत

    रेलवे ने 15 नवंबर से ट्रनों से स्पेशल कैटेगरी हटा लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से 90 ट्रेनें स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही हैं। इसी तरह से लग-अलग जोन में स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही थी, जिसे हटया जा रहा है। स्पेशल कैटेगरी से हटते ही लोगों को ट्रेनों के पुराने नंबर यानी बिना 0 वाले नंबर के साथ टिकटों की बुकिंग करनी होगी। लोगों को पहले से कम किराया देना होगा, लेकिन जो लोग पहले से टिकट कटा चुके हैं उन्हें पैसा वापस नहीं किया जाएगा।

    सीनियर सिटीजन को कब मिलेगी राहत

    सीनियर सिटीजन को कब मिलेगी राहत

    रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को किसी भी तरह की रियायत नहीं दी थी। सीनियर सीटिजन, छात्रों, खिलाड़ियों, छात्रों किसी को भी टिकट किराए में रियायत नहीं दी गई थी। ऐसे में जब कि ट्रेनों से स्पेशल कैटगरी हटा ली गई है तो क्या फिर से किराए में मिलने वाली छूट लागू होगी? आपको बता दें कि रेलवे की ओर से इस पर अभी तक कोई स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। ट्रेनों ने पुराने नंबर बहाल होने के बाद यात्रियों को किराए में छूट मिलेगी कि नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

     क्या कम होंगे प्टेलफटर्म टिकट के दम

    क्या कम होंगे प्टेलफटर्म टिकट के दम

    वहीं यात्रियों के मन में ये भी सवाल हैं कि क्या प्लेटफॉर्म टिकट के दाम भी कम होंगे, क्योंकि कोरोना के समय में रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट के दाम में भी बढ़ोतरी कर दी थी। इस पर भी रेलवे की ओर से स्पष्ट निर्देश नहीं जारी किए गए हैं। हालांकि ये कहा गया है कि लोगों को सफर के दौरान अभी भी बेडरोल जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

    Big News: इस बैंक के खाताधारकों को झटका, अकाउंट से नहीं निकाल पाएंगे 1000 रुपए से अधिक कैश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+