डिजिटल लेनदेन में भारत का दबदबा, चीन समेत इन प्रमुख देशों को छोड़ा पीछे, 89.5 मिलियन रिकॉर्ड ट्रांजैक्शन
India Top on Digital Transactions: डिजिटल लेनदेन में भारत का दबदबा कायम है। भारत ने चार प्रमुख देशों को पीछे छोड़ सबसे टॉप पर है। पिछले सास 89.5 मिलियन का रिकॉर्ड ट्रांजैक्शन हुआ है।
India Top on Digital Transactions: भारत में डिजिटल लेनदेन का क्रेज काफी बढ़ रहा है। ज्यादातर लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही ट्रांजैक्शन कर रहे हैं। इसका नतीजा ये है कि डिजिटल लेनदेन में भारत का दबदबा कायम है। पांच देशों की सूची में भारत सबसे टॉप पर अपनी जगह बना ली है।
MyGovIndia ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी है। MyGovIndia के आंकड़ों के अनुसार भारत ने प्रमुख देशों ब्राजील, साउथ कोरिया, थाइलैंड और चीन को पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल 2022 में 89.5 मिलियन डिजिटल लेनदेन हुआ है। इसके साथ पांच देशों की सूची में भारत टॉप पर है।

आंकड़ों के अनुसार, इन चार प्रमुख देशों की तुलना में भारत में डिजिटल लेनदेन काफी अधिक है। सिर्फ भारत में 46 प्रतिशत डिजिटल लेनदेन हुआ है। MyGovIndia ने ट्वीट कर कहा कि डिजिटल भुगतान के मामले में भारत का झंडा बुलंद है। इसके साथ ही हम कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हैं।
Recommended Video

वहीं भारत के बाद ब्राजील ने अपनी जगह बनाई है। ब्राजील में 29.2 मिलियन लेनदेन हुए हैं। तीसरे नंबर पर चीन है। चीन में 17.6 मिलियन लेनदेन हुआ है। 16.5 मिलियन लेनदेन के साथ थाईलैंड चौथे नंबर पर है। पांचवें नंबर पर साउथ कोरिया है। यहां सबसे कम डिजिटल लेनदेन हुआ है।
बता दें 2023 की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत डिजिटल भुगतान में टॉप पर है। भारत एक ऐसा देश है, जहां मोबाइल डेटा सबसे सस्ता है। देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी बदलाव आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications